1,000 मजदूरों का उपचार, 10 टीबी मरीज लिए गए गोद:MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने 'सेवा संकल्प अभियान' का किया निरीक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सुल्तानपुर में लेबर अड्डे पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान और स्वास्थ्य शिविर का भाजपा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार दोपहर 2 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को मिलने वाले हितलाभ की जानकारी ली। टीबी के मरीजों को पोषण किट भी वितरित की गई। अब तक करीब 1,000 मरीजों का उपचार एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा और जिलाधिकारी के प्रयासों से 17 सितंबर से लेबर अड्डे पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर संचालित किया जा रहा है।
इसमें टीबी, मोतियाबिंद, आंखों की जांच, चश्मा वितरण और आग से झुलसे मरीजों समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित करीब 1,000 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस पहल से श्रमिकों को लाभ मिल रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों के काम की सराहना एमएलसी ने कहा कि सुल्तानपुर में जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। साथ ही अपनी निधि से लेबर अड्डे पर श्रमिकों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों को माला पहनाकर किया सम्मानित कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम, सीएमओ डॉ.
भारत भूषण, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.
आरके कनौजिया, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला समन्वयक केडी गोस्वामी और लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मंगला यादव मौजूद रहे। एमएलसी ने अभियान में योगदान के लिए अधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। टीबी के 10 जरूरतमंद मरीजों को लिया गोद सामाजिक संस्था गरीब सेवा समिति ने टीबी से ग्रसित 10 जरूरतमंद मरीजों को गोद लिया। समिति की ओर से मरीजों को पोषण आहार किट वितरित की गई। यह वितरण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, जिला अध्यक्ष दीपचंद जायसवाल और अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सलमान कादरी के नेतृत्व में हुआ।
📡 स्रोत: NewsData.io