06 सितंबर को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 05, शिमला (हिमाचल प्रदेश): शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 06 सितंबर को जिला सिरमौर के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री उपमंडल राजगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेगें। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री क्षेत्र वासियों की समस्याओं को भी सुनेंगे।