राज्य

10 अक्तूबर को लाहौल-स्पीति में गूंजेगा एमटीबी साइक्लिंग का रोमांच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
10 अक्तूबर को लाहौल-स्पीति में गूंजेगा एमटीबी साइक्लिंग का रोमांच

अक्तूबर 09, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से इस वर्ष फिर एमटीबी साइक्लिंग इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 अक्तूबर को होगा। वर्ष 2023 में भी इस तरह के इवेंट का सफल आयोजन किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ नॉर्थ ईस्ट और अन्य क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

लाहौल-स्पीति में इस तरह के आयोजन से स्थानीय युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नए अवसर मिलने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आयोजन के लिए साइक्लिंग एसोसिएशन की पूरी टीम तैयारियों में जुटी है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2022 में तैयार किया गया एमटीबी ट्रैक अब ऐसे आयोजनों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से 10 अक्तूबर को आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।