मनोरंजन

10 लाख की ओपनिंग से 453 करोड़ की कमाई तक, 'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
10 लाख की ओपनिंग से 453 करोड़ की कमाई तक, 'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन

फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमा में रिलीज हुई थी.

ये फिल्म शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर टिकती नहीं दिख रही थी.

लगभग 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में पहले दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई की थी.

लेकिन बाद में फिल्म को जो रेस्पॉन्स मिला उसके चलते फिल्म ने थिएटर में अपने 100 दिन पूरे किये हैं. ये मेकर्स के लिए बहुत बड़ी सफलता है.

वर्ड ऑफ माउथ से बदली विशाल चतुर्वेदी की किस्मत?

बड़े बजट वाली फिल्मों की तरह इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ज्यादा पैसा खर्च नहीं किया गया था. इसी वजह से शायद शुरुआत में फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई.

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर महज 10 लाख रुपये से ओपनिंग करने वाली 'हनुमान अंश' ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन इस फिल्म को थिएटर में देखने वाले ऑडियंस से मिले बेहतर रिस्पॉन्स और वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की.

रिपोर्टेड क्लोजिंग ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में लगभग 343.11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 404.97 करोड़ रुपये रहा.

वहीं, ओवरसीज में 48.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 453.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फिल्म ने न केवल धमाकेदार वापसी की बल्कि कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े.

कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों से निकली आगे

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाए.

फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही अजय देवगन की 'सिंघम', सलमान खान की 'सिकंदर' और रणवीर सिंह की '83' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था.

वहीं, 31वें दिन की कमाई के मामले में इसने 'धुरंधर', 'छावा', '

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

फिल्म "हनुमान अंश" ने 100 दिन पूरा कर 453 करोड़ कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बना ली है। यह विषय दर्शाता है कि कम बजट वाली फिल्में भी दर्शकों की पसंद और सोशल मीडिया रेस्पॉन्स से सफलता प्राप्त कर सकती हैं। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि भारतीय सिनेमा में छोटे प्रोजेक्ट्स को भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँचने का अवसर मिलता है। इससे आम जनता को यह प्रेरणा मिलती है कि वे नई और अनोखी कहानियों वाले फ़िल्मों को भी समर्थन दें, जिससे इंडस्ट्री में विविधता और रचनात्मकता बढ़ेगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।