व्यापार

10 साल में सोना 360% चढ़ा, 30 हजार के गोल्ड ने बनाए 1.41 लाख

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
10 साल में सोना 360% चढ़ा, 30 हजार के गोल्ड ने बनाए 1.41 लाख

शादी और दीवाली के दौरान सोने की मांग काफी बढ़ जाती है.

आज धनतेरस है और आज के दिन लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं और अब नवंबर के महीने से शदियों के सीजन की शुरुआत हो जाती है तो इस दौरान भी सोने के गहनों की मांग बढ़ जाती है.

लेकिन एक तरफ कई लोग सोने को निवेश के तौर पर खरीदते हैं और सोने के रेट में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

आज से 5 साल पहले सोना जितने में मिलता था तो आज की डेट में सोने के दाम कई गुना बढ़ गए हैं. ऐसे में ये जानते हैं कि आज से 10 साल पहले सोने के क्या दाम थे?

2016 में कितने में मिल रहा था सोना?

ये तो सभी जानते हैं कि सोना निवेश के तौर पर कई लोग खरीदते हैं.

ऐसे में ये जानते हैं कि आज से 10 साल पहले यानी 2016 में सोना कितने रुपये में मिल रहा था.

आकंड़ों के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2016 को MCX पर सोने के रेट लगभग 29,989 रुपये प्रति 10 ग्राम था. लेकिन आज 2026 में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं.

2026 में कितनी चल रही है सोने की कीमत?

अगर आज 6 नवंबर 2026 के सोने के रेट की बात करें तो आज इसका भाव बढ़कर 1,41,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. यानी दस साल के अंदर में सोने के दाम कई गुना बढ़ गए हैं.

इस तरह 10 साल में सोने की कीमत में लगभग 362 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

10 साल पहले खरीदा सोना होता फायदेमंद

यानी अगर आपने 10 साल पहले 10 ग्राम सोना लगभग 30 हजार में खरीदा होता तो आज 2026 में उसकी कीमत 1.41 लाख रुपये तक होती.

मतलब साफ है कि सोने के दाम हर साल लगातार बढ़ रहे हैं और ये निवेश के तौर पर सोना खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है. हां, लेकिन सोने में निवेश से पहले कुछ खास बातों का ध्यान देना भी जरूरी है.

इन बातों का खास ध्यान रखें

24 कैरेट सबसे शुद्ध हो

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।