100 रन से पहले 5 विकेट, फिर भारत की कुटाई; न्यूजीलैंड ने 680 पर घोषित की पारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. मुकाबले की शुरुआत गुरुवार (19 नवंबर) से हुई. पहला दिन बड़ा ही रोमांचक खेल देखने को मिला.
टीम इंडिया ने पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड के 100 रन के भीतर (70 रन पर) 5 विकेट गिरा लिए.
लेकिन फिर हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने छठे विकेट के लिए 173* (322 गेंद) रनों की साझेदारी करके स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया.
एक वक्त पर लग रहा था कि टीम 150 तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन दिन समाप्त होने तक मेजबान न्यूजीलैंड का स्कोर 243/5 रहा.
निकोल्स 113 रन पर, जबकि फिलिप्स 94 रन पर नाबाद लौटे. 12 साल पहले 2014 में भी न्यूजीलैंड ने कुछ ऐसा ही किया था, जब टीम ने सिर्फ 94 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे.
लगने लगा था कि टीम 200 का आंकड़ा भी मुश्किल से छू पाएगी, लेकिन 680/8 रन बनाकर पारी घोषित की थी. यह मुकाबला भी बेसिन रिजर्व में ही खेला गया था.
ब्रेंडन मैकुलम ने जड़ा था तिहरा शतक
ओपनर पीटर फुल्टन (01), केन विलियमसन (07), हमीश रदरफोर्ड (35), टॉम लाथम (29) और कोरी एंडरसन (02) जैसे बल्लेबाज जल्दी आउट हो चुके थे.
इसके बाद नंबर पांच पर उतरे ब्रैंडन मैक्कुलम ने दमदार पारी खेलते हुए 302 रन बना डाले. उनकी पारी में 32 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इसके बाद नंबर सात के बीजे वॉल्टिंग और नंबर आठ के जेम्स नीशम ने शतक जड़ा.
वॉल्टिंग ने 13 चौकों की मदद से 124 रन बनाए, जबकि नीशम 137 रन पर नाबाद रहे. उन्होंने 20 चौके लगाए. इस तरह स्कोर 94 पर 5 विकेट के बाद स्कोर 680/8 पर पहुंचा.
The 12-year-challenge you need not take @BLACKCAPS 🥲 https://t.co/KAuAO3xDi4
Gujarat Titans (@gujarat_titans) November 19, 2026
बड़ा टोटल बनाने के बाद न्यूजीलैंड ने पारी घोषित कर दी थी.
यह न्यूजीलैंड की दूसरी औ
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के महत्वपूर्ण मोड़ पर आधारित है, जहाँ भारत ने 100 रन से पहले 5 विकेट गिरा लिए पर फिर हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स की शानदार साझेदारी से पारी को 200 के ऊपर ले गया। यह घटना टेस्ट क्रिकेट की नाटकीय प्रकृति और खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। मैच का यह उलटफेर भारत की टीम के लिए मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक दोनों है, जबकि प्रशंसकों को खेल की अनिश्चितता और रोमांच का अनुभव कराता है। इस प्रकार की घटनाएँ दर्शकों के ब