106 छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधा शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के लिए 106 पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधा का लोकार्पण किया। मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि करीब 9 हजार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा।
इस सुविधा पर 8 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ दशक में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को 13 हजार 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है और 5 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला है। पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि छात्रावासों में आधुनिक किचन और डाइनिंग हॉल की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री ने इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, देवास, शिवपुरी, सतना और अशोकनगर की छात्राओं से भी संवाद किया।
------- होल्ड -- 106 छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधा शुरू
9 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
मेस सुविधा पर खर्च हुए 8.61 करोड़ छात्रावासों में आधुनिक किचन-डाइनिंग हॉल तैयार