1089 दिन से आंदोलनरत दृष्टिहीन संगठन का दिल्ली कूच का ऐलान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिमला में दृष्टिहीन संगठन का आंदोलन 1089वें दिन भी जारी रहा। सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर संगठन ने अपनी मांगों के समाधान में देरी का आरोप लगाया। संगठन ने कहा कि सरकार को आज दोपहर तक लिखित आश्वासन नहीं मिला तो आंदोलनकारी दिल्ली कूच करेंगे और राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। संगठन की प्रमुख मांगों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती मेला, दिव्यांग पेंशन को 1700 से बढ़ाकर 5000 रुपये करना और आवास व बीपीएल योजनाओं में दिव्यांगजनों को बिना शर्त शामिल करना शामिल है। संगठन ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
बाइट....राजेश शर्मा....सदस्य ....दृष्टिहीन संगठन हिमाचल