1098 चाइल्ड हेल्पलाइन को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने लगाया जागरूकता शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
19 सितम्बर 2026, देहरादून: देहरादून जिला प्रशासन की ओर से ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
जिला प्रोबेशन विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने करीब 900 विद्यार्थियों और 18 शिक्षकों को बाल सुरक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।
टीम ने बताया कि 1098 बच्चों के लिए 24 घंटे निःशुल्क हेल्पलाइन सेवा है, जबकि महिलाओं से संबंधित समस्याओं के लिए 181 और आपात स्थिति में 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
शिविर के बाद टीम ने तपोवन क्षेत्र से कूड़ा बीनते तीन बच्चों को रेस्क्यू किया। बच्चों की तपोवन चौकी में जनरल डायरी- जीडी दर्ज कराई गई और उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया।
संलग्न_ फोटो
कैप्शन_देहरादून जिला प्रशासन ने ऋषिकेश में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन को लेकर आयोजित किया जागरूकता शिविर
🎙️ जनता का संदेश का मत
सुरक्षा और जागरूकता की बुनियाद पर समाज को मजबूत करना हमारा कर्तव्य है। जब बच्चे खतरे में हों, तो हमें त्वरित सहायता और कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि वे सुरक्षित रहें। शिक्षकों और युवाओं को सही जानकारी से सशक्त करके हम न केवल अपराध रोक सकते हैं, बल्कि एक सहानुभूतिपूर्ण, न्यायपूर्ण समाज का निर्माण भी कर सकते हैं।