11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन गोवा में होगा, जिसको लेकर खबर है कि ये 16 दिसंबर को हो सकता है. 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी रिटेंशन लिस्ट देनी है, जिसके बाद साफ होगा कि किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है जो ऑक्शन में उपलब्ध रहेंगे.
यहां हम PBKS ने उन 3 विदेशी प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें टीम शायद रिटेन न करें.
पंजाब किंग्स आईपीएल की उन टीम में शामिल है, जिसे भी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम 2025 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन आरसीबी के हाथों फाइनल हार गए थी.
आगमी सीजन में भी अय्यर ही कप्तान होंगे, जो वर्तमान में टीम इंडिया के टी20 कप्तान भी हैं.
बता दें कि IPL 2027 के लिए होने वाला ऑक्शन मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें टीमें अपनी जरुरत के अनुसार कितने भी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है.
11 करोड़ का खिलाड़ी हो सकता है बाहर
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ रुपये में खरीदा था, इसी प्राइस पर वह पिछले संस्करण में भी खेले.
उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो कोई ख़ास योगदान नजर नहीं आता. उन्होंने दोनों संस्करण में कुल 26 मैच खेले, जिसमें कुल 376 रन ही बनाए. विकेट भी सिर्फ 3 ही लिए.
फ्रेंचाइजी ने उनके लिए मोटी रकम खर्च की है, ऐसे में अगर फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करती है तो ऑक्शन में पर्स बेहतर होगा.
लॉकी फर्ग्युसन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन रिटेन किए जाते हैं तो हैरानी होगी, जिन्होंने पिछले 2 संस्करण में टीम के लिए सिर्फ 7 ही मैच खेले हैं.
चोट एक बड़ी समस्या रही, वह अभी भी चोट से जूझ रहे हैं.
इन 7 मैचों में वह पंजाब के लिए सिर्फ 6 विकेट ले पाए, इकॉनमी भी 10 के करीब रही.
बेन ड्वार्शुइस
बेन ड्वार्शुइस को पंजाब किंग्स ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था. उन्होंने 2026 में आईपीएल डेब्यू किया, वही उनक
📡 स्रोत: ABP Live Khel