118 साल का इतिहास बदलने वाली जया वर्मा सिन्हा की कहानी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 22, नई दिल्ली: पॉडकास्ट के इस एपिसोड में, हमने 118 साल का इतिहास बदलने वाली जया वर्मा सिन्हा के साथ उनके फिजिक्स पढ़ने की इच्छा से लेकर भारतीय रेलवे के प्रशासनिक और परिचालन रीढ़ को आकार देने तक के प्रेरणादायक सफर पर चर्चा की हैं। उन्होंने रेलवे संचालन में काम करने की शुरुआती चुनौतियां, सुरक्षात्मक मानसिकता से पार पाने पर अपने विचार रखे।
उन्होंने यह साबित किया है कि महिलाओं के लिए कोई भी काम वर्जित नहीं है। इसके अलावा अपने करियर के दौरान उन्होंने बालासोर ट्रेन दुर्घटना जैसी बड़ी त्रासदियों के दौरान वास्तविक सच और तथ्यात्मक जानकारी जनता तक पहुंचाने और गलत सूचनाओं से निपटने का भारी दबाव झेला है।
बता दें कि जया वर्मा सिन्हा ने 1 सितंबर 2023 को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का पद संभाला, और बोर्ड के 118 साल के इतिहास में पहली महिला चेयरपर्सन बनीं और 31 अगस्त 2024 तक वहां काम किया। उन्होंने 2025 से 2028 तक सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन में इन्फॉर्मेशन कमिश्नर के तौर पर काम किया।
इस पॉडकास्ट के दौरान जया वर्मा सिन्हा ने भारतीय रेलवे से जुड़ी दिलचस्प बातें बताई। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे एक दिन में करीब 20,000 से ज्यादा गाड़ियां चलाती है और 1 दिन में करीब 2 करोड़ यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। इस पॉडकास्ट के दौरान और भी कई अहम और दिलचस्प बातें हुई, जानने के लिए देखिए पूरा पॉडकास्ट।
Guest : Jaya Sinha Verma (First Female Chairperson - Railway Board)Anchor : Jaya Sinha
🎙️ जनता का संदेश का मत
जया वर्मा सिन्हा की कहानी हमें यह सिखाती है कि जब भी किसी बाधा का सामना हो, उसे पार करने के लिए साहस और दृढ़ संकल्प ज़रूरी है। चुनौतियों को अवसर में बदलना, स्वयं पर विश्वास रखना और लगातार सीखना ही प्रगति का मार्ग है। समाज को चाहिए कि वह महिलाओं को समान अवसर और समर्थन दे, ताकि हर किसी की क्षमता उजागर हो सके।