राज्य

120 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 से 24 सितंबर तक होंगे आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
120 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 से 24 सितंबर तक होंगे आयोजित

सितंबर 19, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): जिला रोजगार अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पुरूष वर्ग के 120 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 22 सितंबर, संगड़ाह में 23 सितंबर तथा जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 24 सितंबर, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे से 2ः00 तक आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यार्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष, कद 168 सें0मी0 से अधिक तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, रखी गई है। इच्छुक अभियार्थी निर्धारित तिथि में आवश्यक दस्तावेज जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थाई हिमाचली प्रमाणपत्र, आधारकार्ड तथा 2 पास पोर्ट साइज फोटो सहित उपरोक्त रोजगार कार्यालयों में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 78072-22237 पर भी संपर्क कर सकते है। रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में आनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।