खेल

13 हजार से ज्यादा रन, शतकों की भरमार... फिर भी टीम इंडिया से क्यों दूर हैं अभिमन्यु ईश्वरन?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
13 हजार से ज्यादा रन, शतकों की भरमार... फिर भी टीम इंडिया से क्यों दूर हैं अभिमन्यु ईश्वरन?

Abhimanyu Easwaran Birthday: भारतीय घरेलू क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन आज (6 सितंबर) अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था.

हालांकि वह घरेलू क्रिकेट में पश्चिम बंगाल के लिए खेलते हैं. वह लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. खासकर रेड बॉल क्रिकेट में अभिमन्यु ईश्वरन ने रनों का अंबार लगा दिया है.

इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिल पाया है.

अभिमन्यू ईश्वरन ने अभी तक भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है. जानें क्या है इसके पीछे की वजह... अभिमन्यु ईश्वरन का क्यों नहीं मिल रहा मौका?

अभिमन्यु ईश्वरन को उनके शानदार प्रदर्शन के चलते कई बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया. हालांकि उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया है.

दरअसल, अभिमन्यु ईश्वरन सलामी बल्लेबाज हैं, जबकि टीम इंडिया में पहले से ही कई ओपनर हैं. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी लंबे समय से भारत के लिए ओपनिंग कर रही है.

इससे पहले रोहित शर्मा भी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के साथ ओपनिंग कर चुके हैं.

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जायसवाल और राहुल ने ओपनिंग स्लॉट में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में अभिमन्यु ईश्वरन की जगह नहीं बन पा रही है.

इतना ही नहीं, अभिमन्यु ईश्वरन ने अभी तक IPL में भी डेब्यू नहीं किया है, जिसके चलते वह लाइमलाइट में नहीं रहते हैं.

वहीं, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी कई सालों से IPL खेल रहे हैं.

इन खिलाड़ियों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कंसिस्टेंसी से सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन काफी पीछे रह गए. ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की आहट?

PCB ने प्लेयर्स के फोन किए जब्त, मचा हड़कंप अभिमन्यु ईश्वरन का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन 31 साल के अभिमन्यु ईश्वरन ने घरेलू क्रिकेट में 115 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं.

इनमें उनके बल्ले से 8,489 रन आए हैं, जिसमें 27 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं.

इसके अलावा लिस्ट-ए क्रिकेट में अभिमन्यु ने 96 मैचों में 46.14 की औसत से 4,107 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, टी20 क्रिकेट में अभिमन्यु के नाम 41 मैचों में 1,242 रन दर्ज हैं.

अभी कहां हैं अभिमन्यु ईश्वरन?

मौजूदा समय में अभिमन्यु ईश्वरन घरेलू क्रिकेट में ईस्ट जोन की ओर से दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में अभी तक ईश्वरन का प्रदर्शन शानदार रहा है.

फिलहाल वह भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री करने की राह तलाश रहे हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।