इतिहास

13 साल की एथलीट ने रचा इतिहास, दूसरा गोल्ड जीतकर बना दिया महारिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
13 साल की एथलीट ने रचा इतिहास, दूसरा गोल्ड जीतकर बना दिया महारिकॉर्ड

13 साल की उम्र में जहां बच्चे आमतौर पर पढ़ाई और खेल की शुरुआत कर रहे होते हैं, वहीं चीन की तैराक यू जिदी एशियन गेम्स के पूल में लगातार कमाल कर रही हैं.

यू जिदी ने सोमवार को महिलाओं की 200 मीटर मेडले रेस में गोल्ड जीता. उन्होंने रेस 2 मिनट 6.10 सेकंड में पूरी की और नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया. यह एशियन गेम्स में उनका लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है.

यू जिदी ने इस प्रदर्शन के साथ यू यिटिंग के 2 मिनट 6.82 सेकंड के पिछले एशियन गेम्स रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

उनका 2 मिनट 6.10 सेकंड का समय महिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में अब तक का दूसरा सबसे तेज समय भी है.

उनसे आगे सिर्फ कनाडा की समर मैकिनटोश हैं, जिनके नाम 2 मिनट 5.70 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें:भारत की सविता पूनिया ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने का बनाया रिकॉर्ड

वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 0.40 सेकंड दूर

यू जिदी का समय मैकिनटोश के वर्ल्ड रिकॉर्ड से केवल 0.40 सेकंड पीछे रहा.

खास बात ये है कि यू का इससे पहले का उनका सबसे अच्छा समय 2 मिनट 7.41 सेकंड था, जिसे उन्होंने इस रेस में काफी बेहतर किया.

एक दिन पहले भी जीता था गोल्ड

यू जिदी ने इससे एक दिन पहले महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में भी गोल्ड जीता था. उन्होंने वहां 2 मिनट 5.08 सेकंड का समय निकालकर एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया था.

अब उनकी नजर इस सप्ताह होने वाली 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा पर है

13 साल की उम्र में बड़ी उपलब्धि

यू जिदी ने सिर्फ 13 साल की उम्र में एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीतकर सबका ध्यान खींचा है.

इससे पहले उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई में गोल्ड जीतकर एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया था.

अब 200 मीटर मेडले में भी रिकॉर्ड

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।