खेल

13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे जमशेद आलम, T20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट से मचाया तहलका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे जमशेद आलम, T20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट से मचाया तहलका

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रविवार को जमशेद आलम ने लगातार 4 विकेट लेकर इतिहास रचा, वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय हैं.

टी20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट लेने वाले वह दुनिया के दूसरे ही गेंदबाज हैं.

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में जमशेद ने कहा कि ये पिछले 10 सालो की मेहनत का नतीजा है.

उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि कब उन्होंने ठाना कि उन्हें क्रिकेटर ही बनना है.

उनके पिता ने क्रिकेट खेलने से साफ मना कर दिया था, तब अपने सपनों के लिए उन्होंने घर छोड़ दिया.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के लिए खेल रहे जमशेद आलम ने कहा, "मेरे गांव का नाम फाजिलनगर (अब पावनगढ़) है.

वहां एक बहुत मशहूर क्रिकेट टूर्नामेंट होता है, जिसका नाम भी संयोग से SMAT (शहीद मेजर अमिया त्रिपाठी टूर्नामेंट) है.

मेरे भाई, अबरार अहमद, टेनिस-बॉल क्रिकेट खेलते थे और वे अक्सर SMAT के मैच देखने जाते थे.

एक दिन जिद करके मैं भी उनके साथ गया और क्रिकेट के प्रति इतना प्रभावित हुआ कि तभी सोच लिया कि मुझे भी क्रिकेटर ही बनना है."

तब जमशेद की उम्र 13 साल थी.

लेकिन उनके घर के हालात इतने अच्छे नहीं थे कि परिवार उनकी क्रिकेट फीस और अन्य चीजों पर खर्च करता.

आर्थिक तंगी थी, लेकिन एक छोटे बच्चे को इसका एहसास नहीं था और उन्होंने अपने किसान पिता से अपने सपनों के बारे में बताया. उन्होंने कहा, "मैंने अपने पिता से कहा कि मैं क्रिकेटर बनना चाहता हूं. वह हैरान रह गए.

हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी."

2500 रुपये लेकर घर से निकल गए जमशेद आलम

उन्होंने बताया, "मेरे पिता ने क्रिकेट खेलने से मना कर दिया, कह दिया कि इसका नाम भी कभी मत लेना. मैंने तब सोचा कि क्रिकेट या कुछ नहीं. मेरे पास 2500 रुपये थे, जिसे लेकर मैं घर से निकल गया.

मेरा दोस्त शोएब खान, लखनऊ में रहता था और वह एक क्रिकेट अकैडमी जाता था.

मैंने उसे बताया तो वह मुझे उसके घर रोकने के लिए तैयार हो गया. एक महीने तक मेरा अपने पिता से कोई संपर्क नहीं हु

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।