अपराध

14 से 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान, दिलाई जाएगी ऑनलाइन और ऑफलाइन शपथ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
14 से 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान, दिलाई जाएगी ऑनलाइन और ऑफलाइन शपथ

10 सितम्बर 2026, देहरादून: ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत देहरादून जिले में आगामी 14 से 30 सितंबर तक विशेष शपथ अभियान चलाया जाएगा। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के शैक्षणिक व कोचिंग संस्थानों, विश्वविद्यालयों, छात्रावासों, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकायों, होटल और होम स्टे सहित विभिन्न संस्थानों में व्यापक स्तर पर ऑनलाइन तथा ऑफलाइन शपथ दिलाई जाएगी।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान 14 सितंबर को प्रातः 11 बजे ऋषिपर्णा सभागार में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे।

अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन शपथ लेकर प्रमाण-पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है। सभी संबंधित विभागों से शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं, कार्मिकों व आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों व संस्थानों से अपील की है कि नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाएं।

संलग्न_ फोटो (डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।