विदेश

149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लिए. यह उनका टेस्ट क्रिकेट में 5वां 'फाइव विकेट हॉल' रहा.

यहां गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने टेस्ट के अपने शुरुआती 5'फाइव विकेट हॉल' अलग-अलग देशों में लिए हैं. 149 साल के टेस्ट इतिहास में वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं.

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने यह कमाल किया था.

बांग्लादेशी गेंदबाज ने पहला 'फाइव विकेट हॉल' 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में, दूसरा 2024 में भारत के खिलाफ चेन्नई में, तीसरा 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में, चौथा 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में और पांचवां 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट में लिया.

Six wickets.

A performance to remember! 💥🔥 Hasan Mahmud leads the charge with a sensational display of pace and precision.

Take a bow, Tiger! 🇧🇩🏏 #BCB #Bangladesh #HasanMahmud #WestIndies #2ndTest #TestCricket https://t.co/0tmEw10g0G

Bangladesh Cricket (@BCBtigers) November 6, 2026

149 साल में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 1877 में खेला गया था, तब से लेकर अब तक यह सिर्फ दूसरा मौका है कि जब किसी गेंदबाज ने टेस्ट के शुरुआती 5 'फाइव विकेट हॉल' अलग-अलग देशों में लिए हैं.

इस तरह उन्होंने 149 में दोबारा इतिहास दोहराया.

बता दें कि महमूद ने मुकाबले में वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान 24 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 90 रन खर्च करके 6 विकेट अपनी झोली में डाले. उन्होंने 1 मेडन ओवर भी फेंका.

तेज गेंदबाज की इकॉनमी 3.80 की रही.

2 दिन के बाद मैच का हाल

मैच के 2 दिन पूरे

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।