व्यापार

15 अक्टूबर से बंद होगा UPI? गाजियाबाद के दुकानदारों ने लगाया '0nly Cash' का बोर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
15 अक्टूबर से बंद होगा UPI? गाजियाबाद के दुकानदारों ने लगाया '0nly Cash' का बोर्ड

आजकल हर कोई UPI पेमेंट का ही इस्तेमाल करता है.

आज के इस डिजिटल दौर में सब्जी बेचने वाले से लेकर बड़े-बड़े कारोबारियों तक UPI पेमेंट का ही उपयोग कर रहे हैं.

लेकिन जब से UPI पेमेंट पर MDR लागू होने की बात सामने आई है, तभी से लोगों के मन में एक नहीं अनेक सवाल चल रहे हैं.

कितने प्रतिशत लगेगा MDR?

बता दें कि 15 अक्टूबर से 2000 से ज्यादा की ट्रांजैक्शन UPI के जरिए की जाती है तो उसपर कुछ चार्ज देना पड़ सकता है.

यानी अगर आप किसी दुकान में जाते हैं और 2200 रुपये का सामान खरीदते हैं और उसका भुगतान UPI के जरिए करते हैं तो उसपर 0.4 प्रतिशत का MDR लागू होगा.

इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जो 0.4 प्रतिशत का चार्ज लगेगा वो ग्राहक को अपनी जेब से देना होगा तो असल में ऐसा नहीं है.

अगर आपने 2200 रुपये का सामान खरीदा और उसकी पेमेंट UPI से की तो इस पर 0.4 प्रतिशत का MDR जो लगेगा वो ग्राहक को नहीं, बल्कि मर्जेंट( दुकानदार) को देना होगा.

दुकानदार आपसे इस चार्ज का भुगतान करने के लिए नहीं कह सकता है.

कैश लेने की डिमांड बढ़ी

अब जब से इस नियम के लागू होने की बात सामने आई है, तब से ही कारोबारियों ने UPI पेमेंट लेने की जगह कैश पेमेंट को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है.

हालांकि, नियम अक्टूबर से लागू हो सकता है, लेकिन गाजियाबाद में कई सारे कारोबारियों ने अभी से ही कैश पेमेंट को बढ़ावा देने लगे हैं.

दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने केवल कैश पेमेंट से जुड़े बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं.

15 अक्टूबर से बंद होगा UPI?

इसका जवाब है नहीं, UPI पेमेंट 15 अक्टूबर से बंद नहीं होने वाली है, केवल कुछ चुनिंदा UPI ट्राजैंक्शन पर MDR लागू होगा.

इसलिए अगर आप UPI का इस्तेमाल करते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है कि UPI बंद होने वाला है.

<p style="t

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।