15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जब भी कोई यात्री लंबी दूरी का सफर तय करता है, तो उसे मील (भोजन) की जरूरत तो होती ही है. लेकिन क्या हो जब 15 घंटे की फ्लाइट में यात्री और उसके परिवार को भूखा रखा जाए?
ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है.
जिसमें सिंगापुर एयरलाइंस ने दिल्ली की मेलबर्न तक करीब 15 घंटे की उड़ान के दौरान यात्री और उसके परिवार को पर्याप्त खाना नहीं दिया.
जिसकी शिकायत यात्री ने पंजाब राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में की, तो आयोग ने मामले में एयरलाइंस की सेवा में लापरवाही का दोषी माना.
जिसके बाद एयरलाइंस पर मानसिक परेशानी और शिकायत के लिए हुए खर्च के बदले 50,000 का मुआवजा देने का आदेश दिया.
क्या है पूरा मामला? दरअसल जसप्रीत सिंह की पत्नी, सास और 11 महीने की बेटी के साथ 4 मार्च 2020 को सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट से दिल्ली से मेलबर्न गए थे.
जसप्रीत सिंह का आरोप था कि 15 घंटे की यात्रा के दौरान एयरलाइन के कर्मचारियों ने उनके परिवार को पर्याप्त खाना नहीं दिया. उनकी छोटी बच्ची के लिए दूध भी उपलब्ध नहीं कराया गया.
इसके बाद जसप्रीत ने एयरलाइन को ईमेल करके शिकायत की.
शुरुआत में एयरलाइन ने मामले की जांच करने की बात कही, लेकिन बाद में जवाब दिया कि परिवार की ओर से शाकाहारी या विशेष भोजन की मांग नहीं की गई थी. एयरलाइन ने उन्हें अपने ट्रैवल एजेंट से संपर्क करने की सलाह दी.
जिला आयोग में आया मामला
पहले मामले की शिकायत एयरलाइंस से की गई, जब वहां से संतोषजनक समाधान नहीं मिला, तब जसप्रीत सिंह ने रूपनगर के जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई.
उन्होंने टिकट के 1.25 लाख रुपये वापस करने और 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की.
जनवरी 2023 में जिला आयोग ने एयरलाइन और ट्रैवल एजेंट को टिकट का पैसा 7% सालाना ब्याज के साथ लौटाने, 25,000 रुपये मुआवजा देने और 11,000 रुपये कानूनी खर्च के रूप में चुकाने का आदेश दिया था.
इसके खिलाफ सिंगापुर एयरलाइंस ने राज्य आयोग में अपील की.
एयरलाइन ने पेश की सफाई सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar