15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 11 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ में आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी धान खरीदी का महाअभियान प्रारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में 3100 धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की गई है।
धान उपार्जन केंद्रों में पारदर्शी व्यवस्था और सभी आवश्यक प्रबंध
राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी को सुचारु, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। धान उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, धान की गुणवत्ता जांच के उपकरण, सुरक्षित भंडारण तथा परिवहन संबंधी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी गई है। किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छाया एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
किसानों की सुविधा और कृषि हितों को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान खरीदी को किसानों के आर्थिक हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन तथा कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के प्रशासनिक समन्वय में संबंधित विभागों द्वारा किसानों की सुविधा और कृषि हितों को प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रदेश में खरीदी केंद्रों की 3100 कुल संख्या
इस वर्ष 360 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए जा रहे हैं जिससे प्रदेश में खरीदी केंद्रों की कुल संख्या 3100 हो जाएगी। नए केंद्रों के खुलने से किसानों को अपने नजदीकी उपार्जन केंद्रों में धान बेचने की सुविधा मिलेगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 नवंबर से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए तैयार की गई है, जिसमें 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी जाएगी। यह कदम किसानों की आय को स्थिर करने और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। आम जनता के लिए यह किसानों की आर्थिक सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा में सुधार का संकेत देता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को
🎙️ जनता का संदेश का मत
जनजातीय गौरव दिवस पर धान खरीदी का महाअभियान किसानों को सशक्त बनाने का एक सकारात्मक कदम है। इससे किसानों की आय स्थिर होगी, खाद्य सुरक्षा बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी। यह पहल हमें याद दिलाती है कि जब सरकार और किसान मिलकर काम करते हैं, तो समाज में समृद्धि और समानता का मार्ग प्रशस्त होता है। इस कार्यक्रम से हम सभी को सहयोग और एकजुटता की प्रेरणा मिलती है।