15 साल का टूटा सिलसिला, ऑस्ट्रेलिया से नाथन लियोन बाहर; 145 मैच बाद हुआ ऐसा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम का एलान कर दिया है.
शनिवार (28 नवंबर) को टीम जारी हुई, जिसमें दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन का नाम गायब रहा. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट पर्थ में 09 दिसंबर से खेला जाएगा.
मुकाबले में 15 साल से चला आ रहा लियोन का सिलसिला टूटता नजर आया.
स्क्वॉड में नाथन लियोन को जगह नहीं मिली. 2011 में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर का टेस्ट डेब्यू हुआ था.
यह डेब्यू के बाद पहला मौका है कि जब ऑस्ट्रेलिया की रेड बॉल टीम में उन्हें जगह नहीं मिली. उन्होंने करियर में लगातार 145 टेस्ट खेले. अब यह 15 साल और 145 टेस्ट मैचों का सिलसिला टूट गया.
पूर्व दिवंगत शेन वॉर्न के बाद नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. उन्होंने नाम पर 577 विकेट दर्ज हैं.
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या लियोन दोबारा टेस्ट टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं. वह अनुभवी खिलाड़ियों में शुमार हैं. लिहाजा, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड उन्हें फिर से मौका दे सकता है.
Australia unveil a few surprise picks in their #WTC27 squad for the Perth Test against New Zealand 😲 More ➡️ https://t.co/ruaTuXzE2u https://t.co/aKGyIlu4kO
ICC (@ICC) November 28, 2026
अनकैप्ड स्पिनर को मिली जगह
39 साल के लियोन की जगह टीम में अनकैप्ड अनकैप्ड ऑफ-स्पिनर कोरी रोचिकोली को शामिल किया है. 29 साल के कोरी ने अब तक 59 फर्स्ट क्लास मैच खेल लिए हैं.
इन मैचों की 107 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 205 विकेट लिए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच उन्हें डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है. देखना दिलचस्प होगा कि प्लेइंग के चुनते वक्त टीम क्या फैसला करती है.
पहले टेस्ट के लि
📡 स्रोत: ABP Live Khel