राजनीति

15 सितंबर को भोपाल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे असदुद्दीन ओवैसी, सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में होगी जनसभा, यूसीसी विरोध अभियान का होगा समापन

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
15 सितंबर को भोपाल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे असदुद्दीन ओवैसी, सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में होगी जनसभा, यूसीसी विरोध अभियान का होगा समापन

भोपाल। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी 15 सितंबर 2026 को भोपाल पहुंचेंगे। वे शाम 7:30 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का दोपहर 2:50 बजे राजा भोज विमानतल, भोपाल पर आगमन प्रस्तावित है। इसके बाद वे शाम को जनसभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

पार्टी के अनुसार जनसभा में मध्य प्रदेश में कथित जुल्म, नाइंसाफी और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। विकास कार्यों के नाम पर धार्मिक स्थलों एवं मकानों पर कार्रवाई, मुसलमानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों तथा मॉब लिंचिंग जैसे विषयों पर भी पार्टी अपना पक्ष रखेगी।

यूसीसी के विरोध में रखेंगे पार्टी का पक्ष

एआईएमआईएम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने के फैसले का विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए।

पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय यूसीसी विरोध अभियान का समापन भी 15 सितंबर को होने वाली जनसभा के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी यूसीसी को लेकर पार्टी का पक्ष रखते हुए कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को संबोधित करेंगे।

एआईएमआईएम मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों से जनसभा को कवर करने की अपील की है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भोपाल में 15 सितंबर 2026 को सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन करेंगे। यह कार्यक्रम यूसीसी विरोध अभियान के समापन के रूप में भी माना जा रहा है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक वक्तव्य है और यह दिखाता है कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच एकजुटता बढ़ा रही है। आम जनता के लिए इस सभा का असर यह हो सकता है कि यह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।