व्यापार

151 टन गोबर से बनेगा सबसे बड़ा गोवर्धन पर्वत:ग्वालियर के लाल टिपारा की आदर्श गौशाला में 10 हजार गोवंश के बीच होगी पूजा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
151 टन गोबर से बनेगा सबसे बड़ा गोवर्धन पर्वत:ग्वालियर के लाल टिपारा की आदर्श गौशाला में 10 हजार गोवंश के बीच होगी पूजा

ग्वालियर के मुरार स्थित लाल टिपारा आदर्श गौशाला में गोवर्धन पर्व पर इस बार 151 टन गोबर से प्रदेश का सबसे बड़ा गोवर्धन पर्वत तैयार किया जा रहा है। करीब 10 हजार गोवंश के बीच बनने वाली इस विशाल आकृति की पूजा दोपहर 12 बजे से होगी। यह दशम गोवर्धन महोत्सव है। पिछले साल यहां 108 टन गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया गया था।

इस बार इसकी मात्रा बढ़ाकर 151 टन कर दी गई है। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान के साथ गौ-संरक्षण, प्राकृतिक खेती और गोबर के उपयोग से ऊर्जा व जैविक खाद बनाने का संदेश भी दिया जाएगा। 2004 में शुरू हुई थी गौशाला, अब 10 हजार गोवंश को आश्रय गौशाला का मार्गदर्शन कर रहे संत ऋषभदेव आनंद ने बताया कि लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी।

इसका संचालन नगर निगम ग्वालियर करता है। यहां बीमार, घायल और निराश्रित गोवंश को आश्रय देने के साथ उनके उपचार और देखभाल की व्यवस्था की जाती है। वर्ष 2010 में यहां संतों का आगमन हुआ था। इसके बाद से संतों के मार्गदर्शन में गौसेवा की गतिविधियां लगातार संचालित हो रही हैं। वर्तमान में गौशाला में 10 हजार से अधिक गोवंश की देखभाल की जा रही है।

31 करोड़ की लागत से लगा गोबर से बायो-सीएनजी बनाने का प्लांट आदर्श गौशाला की एक खास पहचान यहां स्थापित गोबर आधारित बायो-सीएनजी संयंत्र भी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से करीब 31 करोड़ रुपए की लागत से पांच एकड़ क्षेत्र में यह संयंत्र स्थापित किया गया है। यहां गोबर को एकत्र कर प्रसंस्करण के जरिए बायोगैस तैयार की जाती है।

इसे शुद्ध और संपीड़ित कर सीबीजी यानी कॉम्प्रेस्ड बायोगैस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में निकलने वाली स्लरी से जैविक खाद बनाई जाती है। इस तरह गोबर का उपयोग ऊर्जा उत्पादन और खेती, दोनों में किया जा रहा है। पांच विषयों पर प्रदर्शनी, एक हजार किसानों को न्योता दशम गोवर्धन महोत्सव में एक हजार से अधिक किसानों को आमंत्रित किया गया है।

यहां पांच विषयों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि अवशेष प्रबंधन, गौ-संरक्षण एवं संवर्धन, सहकारिता एवं कृषक स्वावलंबन तथा नवीन ऊर्जा एवं कृषि नवाचार शामिल हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को गोबर से खाद बनाने, प्राकृतिक खेती की तकनीकों और कृषि में जैविक संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

संतों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान और गोवर्धन पर्वत की पूजा भी होगी। गौसेवा के साथ ऊर्जा और जैविक खेती का मॉडल आदर्श गौशाला में गोवंश के उपचार, चारा-पानी और संरक्षण के साथ गोबर के बेहतर उपयोग पर भी काम किया जा रहा है। यहां बायो-सीएनजी संयंत्र के अलावा जैविक खाद और केंचुआ खाद बनाने जैसी गतिविधियां संचालित होती हैं।

उद्देश्य गौशाला को केवल निराश्रित पशुओं के आश्रय स्थल तक सीमित न रखकर ऊर्जा उत्पादन, कृषि और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडल के रूप में विकसित करना है। गोवर्धन पर्व पर 151 टन गोबर से बनने वाली विशाल आकृति इसी सोच का प्रतीक होगी। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की पौराणिक कथा से जुड़े इस पर्व के जरिए गोवंश के महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

साथ ही किसानों को गोबर के उपयोग से खेती और ऊर्जा के क्षेत्र में मिलने वाले लाभों से भी परिचित कराया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ग्वालियर के लाल टिपारा आदर्श गौशाला में 151 टन गोबर से बनाया जाने वाला विशाल गोवर्धन पर्वत, दशम गोवर्धन महोत्सव के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह पर्वत प्रदेश का सबसे बड़ा गोवर्धन बनकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व रखता है। इस आयोजन का महत्व इसलिए है क्योंकि यह पवित्र परम्परा को बढ़ावा देता है और स्थानीय किसानों तथा पशुपालकों के बीच सामूहिक सहभागिता को दर्शाता है। आम जनता के लिए यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन बढ़ सकता है और कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को नया प्र

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।