16 बाउंड्री, 282 का स्ट्राइक रेट, फिर गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला; वापसी का ठोका दावा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं.
मुंबई ने सोमवार (16 नवंबर) को टूर्नामेंट दूसरा मुकाबला गुजरात के खिलाफ खेला, जिसमें सूर्या ने जमकर कुटाई की और टीम को एकतरफा जीत दिला दी.
चेज करते हुए सूर्यकुमार ने 29 गेंद में 9 चौके और 7 छक्कों (16 बाउंड्री) की मदद से 82 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 282.76 का रहा.
इस पारी की बदौलत मुंबई ने 16 ओवर से पहले 200 से ज्यादा रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली.
सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
टूर्नामेंट का फाइनल 08 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ था. यही सूर्या का अब तक टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच है.
टीम मैनेजमेंट ने विश्व कप विजेता कप्तान से न सिर्फ कमान छीनी, बल्कि टीम से बाहर कर दिया.
लेकिन इस पारी से सूर्या ने जाहिर तौर पर टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक दिया है.
इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में पूर्व भारतीय कप्तान ने मुंबई के लिए 60* रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी.
फिलहाल श्रेयस अय्यर भारत के नियमित टी20 कप्तान हैं.
लेकिन सूर्या ने मुश्ताक अली में अपनी दोनों पारियों से एक बात तो साफ कर दी है कि भले ही उन्हें कप्तानी न दी जाए, लेकिन बल्लेबाज के रूप में वह भारत की टी20 टीम में जगह के हकदार हैं.
Surya Kumar Yadav show in SMAT: - 60(21) in the first game. - 82(29) in the second game. How are we feeling MI nation? https://t.co/7spUByXzU6
Mumbai Indians FC (@MIPaltanFamily) November 16, 2026
मुंबई ने एकतरफा जीता मैच
मैच में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करने के बाद 19.2 ओवर में 197 रन पर ऑलआउट हो गई.
आशुतोष शर्मा ने 1 चौका और 5 छक्के लगाकर 22 गेंद में 42 रन की सबसे बड़ी पारी खे
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई टीम को गुजरात के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी से जीत दिलाई। यह पारी उनके 16 बाउंड्री और 282.76 के स्ट्राइक रेट के साथ खास है, जो टीम को चेज करने में आसान बना दिया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि पूर्व टी20 कप्तान अभी भी उच्च स्तर पर खेल सकते हैं और टीम को जीत दिलाने में सक्षम हैं। आम जनता के लिए यह प्रेरणादायक है, खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए, जो यह सिखाता है कि सही रणनीति और आत्मविश्वास से किसी भी मैच में जीत पाई जा सकती है।