राज्य

17 और 24 अक्टूबर को नौ विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
17 और 24 अक्टूबर को नौ विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण अभियान

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गोरखपुर जनपद की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में हर हाल में शामिल कराया जाए।

इसके साथ ही किन्हीं कारणों से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों के नाम भी जोड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए और सभी अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अभियान को सफल बनाएं।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों और कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए पात्र नागरिकों तक पहुंच बनाकर उन्हें मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाए। विशेष रूप से उन युवाओं पर ध्यान दिया जाए, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। ऐसे युवाओं को चिह्नित कर उनका आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भरवाया जाए, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।