17 या 19 सितंबर, कब से शुरू होंगे 2026 एशियन गेम्स के मैच? क्यों है कंफ्यूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हर किसी की जुबान पर यही बात है कि 2026 एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर 2026 से होगी.
हालांकि, ये सही नहीं है. 19 सितंबर को 2026 एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी होगी, लेकिन इस मेगा इवेंट में खेलों की शुरुआत 17 सितंबर 2026 से ही हो जाएगी.
इसका मतलब है कि ओपनिंग सेरेमनी से दो दिन पहले ही एशियन गेम्स की शुरुआत हो जाएगी. बस इसी वजह से लोगों के बीच इस इवेंट के शुरू होने को लेकर कंफ्यूजन है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जापान में 2026 एशियन गेम्स की आधिकारिक शुरुआत 19 सितंबर से होगी, लेकिन कुछ मुकाबले 17 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगे. ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है.
आधिकारिक शुरुआत तभी मानी जाती है, जब ओपनिंग सेरेमनी होती है, लेकिन कई बार खेल कुछ दिन पहले शुरू हो जाते हैं. इस बार भी ऐसा ही हो रहा है.
आधिकारिक शुरुआत के दो दिन पहले ही महिला क्रिकेट और टेकबॉल की शुरुआत हो जाएगी.
2026 एशियन गेम्स में 45 देश लेंगे हिस्सा
2026 एशियन गेम्स का आयोजन जापान में हो रहा है. 17 सितंबर से खेलों की शुरुआत होगी. 19 सितंबर आधिकारिक शुरुआत होगी, यानी ओपनिंग सेरेमनी होगी.
वहीं 4 अक्टूबर को इस मेगा इवेंट का समापन होगा. 2026 एशियन गेम्स में कुल 45 देश हिस्सा ले रहे हैं.
2026 एशियन गेम्स का मुख्य विवरण
आयोजन स्थल- आइची और नागोया, जापान उद्घाटन समारोह (ओपनिंग सेरेमनी)- 19 सितंबर 2026 (पालोमा मिजुहो स्टेडियम)
शुरुआती मुकाबले- कुछ खेलों (जैसे महिला क्रिकेट और टेकबॉल) के शुरुआती मैच 17 सितंबर 2026 से ही शुरू हो जाएंगे
समापन- 4 अक्टूबर 2026
2026 एशियन गेम्स के लिए भारत का शेड्यूल
तीरंदाजी का शेड्यूल 26 से 29 सितंबर
रिकर्व और कंपाउंड इवेंट्स 30 सितंबर से 1 अक्टूबर
कंपाउंड इवेंट - मेडल राउंड 2 से 3 अक्टूबर
रिकर्व इवेंट - मेडल र
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर 2026 एशियन गेम्स के प्रारम्भिक तिथियों के बारे में है। 19 सितंबर को ओपनिंग सेरेमनी होगी, पर खेल 17 सितंबर से शुरू होंगे। यह भ्रम इसलिए है क्योंकि लोग केवल सेरेमनी की तारीख को ही ध्यान में रखते हैं। यह जानकारी महत्वपूर्ण है क्योंकि एशियन गेम्स एक बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल कार्यक्रम हैं, जिनकी तैयारी और आयोजन के लिए समय-सारणी स्पष्ट होना आवश्यक है। यदि तारीखें गलत समझी जाएँ तो दर्शक, खिलाड़ी और मीडिया योजना में असुविधा हो सकती है, जिससे टिकट बिक्री, प्रसारण कार्यक्रम और परिवहन व्यवस्था पर असर