मनोरंजन

1700 करोड़ कमाने के बाद इस OTT पर आएगी 'रामायण', देखने के लिए लगेंगे अलग से पैसे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
1700 करोड़ कमाने के बाद इस OTT पर आएगी 'रामायण', देखने के लिए लगेंगे अलग से पैसे

साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक, 'रामायण', दिवाली से पहले 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धमाकेदार कमाई कर रही है.

इसने भारत में 19 दिनों में जहां 950 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है तो वहीं ये वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ के पार हो चुकी है.

इन सबके बीच फैंस इस एपिक फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं. लेकिन फिल्म को ओटीटी पर देखने लिए भी पैसे देने होंगे.

चलिए यहां जानते हैं कि ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां आएगी?

'रामायण' ओटीटी पर कहां होगी स्ट्रीम?

फिलहाल थिएटर्स में गर्दा उड़ा रही 'रामायण' ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

इसके थिएट्रिकल वर्जन की शुरुआत में ही बता दिया गया था ये इस पौराणिक फिल्म का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर है.

जियो हॉटस्टार ने 'रामायण: पार्ट वन' को भारत में स्ट्रीम करने के लिए प्राइम फोकस स्टूडियो के साथ पार्टनरशिप की है.

'रामायण' ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

'रामायण' की ओटीटी रिलीज की डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है.

बता दें कि छप्परफाड़ कमाई कर रही इस फिल्म के लिए लंबा थिएट्रिकल विंडो रखा गया है.

ऐसे में इसके दिसंबर 2026 के एंड तक या जनवरी 2027 के शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की उम्मीद है. यानी फैंस को इसके डिजिटल रिलीज के लिए काफी इंतजार करना पड़ेगा.

'रामायण' को OTT पर देखने के लिए देने होंगे पैसे?

नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट वन' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, भारत में जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी लेकिन इसे रेगुलर सब्सक्रिप्शन प्लान में नहीं देखा जा सकेगा बल्कि इसे 'पे-पर-व्यू' मॉडल के जरिए डिजिटल रूप से रिलीज किया जाएगा.

इसका मतलब ये है कि 'रामायण' को रेंट पर लेकर या खरीदकर देखा जा सकेगा. हालांकि अभी रेंटल य

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।