भोपाल

19 सितंबर को मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
19 सितंबर को मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत प्रदेश के 7,500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 10 बजे शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में आयोजित होगा।

योजना के तहत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 70 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है। सभी संकायों के विद्यार्थियों को योजना में शामिल किया गया है। प्रदेश में 23 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।