विदेश

H-1B Visa पर Trump का नया फरमान! 2 लाख विदेशी कर्मचारियों की बढ़ेगी टेंशन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
H-1B Visa पर Trump का नया फरमान! 2 लाख विदेशी कर्मचारियों की बढ़ेगी टेंशन

अमेरिका में नौकरी करने का सपना देखने वाले हजारों भारतीयों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार एच1b वीजा को लेकर एक ऐसी नई पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है जिससे अमेरिका में पहले से काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों की समस्या को बढ़ा दिया है.

खास बात यह है कि इसका असर सिर्फ नए वीजा आवेदकों पर नहीं बल्कि उन लोगों पर भी पड़ सकता है जो कई सालों से अमेरिका में एक ही कंपनी और एक ही पद पर काम कर रहे हैं.

अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी यानी कि टीएचएस ऐसे प्रस्ताव लेकर आया है जिसके लागू होने पर वीजा एक्सटेंशन के दौरान विदेशी कर्मचारियों की पहले से ज्यादा सख्त जांच हो सकती है.

एक इमीग्रेशन लॉ फर्म के अनुमान के मुताबिक इस बदलाव से हर साल करीब 28000 से ज्यादा याचिकाएं प्रभावित हो सकती हैं. यानी हजारों भारतीय प्रोफेशनल्स पीस के दायरे में आ सकते हैं. क्या है एच1 वीजा?

ऐसे में सवाल है कि आखिर ट्रंप सरकार एच1 वीजा के नियमों में क्या बदलना चाहती है?

पुरानी पॉलिसी में क्या सुविधा मिलती है और नए प्रस्ताव से भारतीयों की नौकरी और अमेरिका में रहने पर क्या असर पड़ सकता है. आइए पूरे मामले को समझने की कोशिश करते हैं. सबसे पहले आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.

अमेरिका में एच1 वीजा एक ऐसा वर्क वीजा है जिसके जरिए विदेशी प्रोफेशनल्स अमेरिकी कंपनियों में काम कर सकते हैं.

खासतौर पर टेक्नोलॉजी और दूसरे विशेष कौशल वाले क्षेत्रों में काम करने वाले हजारों भारतीय वीजा के जरिए अमेरिका में नौकरी करते हैं.

अब ट्रंप सरकार के तहत काम करने वाला डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी यानी कि डीएचएस वीजा एक्सटेंशन से जुड़े नियमों बदलाव करना चाहता है.

योग्यता और दस्तावेजों की दोबारा जांच इस प्रस्ताव के तहत जब कोई विदेशी कर्मचारी अपना वीजा बढ़ाने के लिए आवेदन करेगा तो अमेरिकी इमीग्रेशन अधिकारी उसके आवेदन की नए सिरे से ज्यादा सख्ती से जांच कर सकेंगे.

इसका मतलब यह है कि पहले उसी कर्मचारी को वीजा मिल चुका है. वह उसी कंपनी में काम कर रहा है और उसकी नौकरी भी पहले जैसी ही है. तब भी उसकी योग्यता और दस्तावेजों की दोबारा जांच हो सकती है.

इस प्रस्ताव का दायरा कितना बड़ा हो सकता है इसका अंदाजा एक आंकड़े से लगाया जा सकता है.

इमीग्रेशन लॉ फर्म डेड न्यूमैन राउंड के अनुमान के मुताबिक डीएचएस के प्रताप से हर साल करीब 28429 याचिकाएं प्रभावित हो सकती हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर अमेरिकी सरकार द्वारा एच1बी वीज़ा पर नई नीति के बारे में है, जिसमें 2 लाख विदेशी कर्मचारियों की स्थिति प्रभावित होगी। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि एच1बी वीज़ा भारत और अन्य देशों के कई पेशेवरों के लिए अमेरिका में काम करने का प्रमुख माध्यम है, और नीति परिवर्तन से नौकरी के अवसर और वीज़ा प्रक्रियाएँ जटिल हो सकती हैं। आम जनता पर इसका असर नौकरी चाहने वाले भारतीयों के लिए अनिश्चितता बढ़ाना, कंपनियों को भर्ती में चुनौतियाँ देना और अमेरिकी श्रम बाजार में विदेशी प्रतिभा के प्रवाह को प्रभावित करना ह

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।