'2 हजार पाकिस्तानी...' एशिया कप जीत के बाद आर्यवीर सहवाग ने पिता को सुनाई फाइनल मोमेंट की कहानी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अंडर-19 एशिया कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आर्यवीर सहवाग रहे, जिन्होंने 5 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए.
फाइनल में पाकिस्तान से जीत के बाद आर्यवीर ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें फाइनल के रोमांचक मोमेंट्स के बारे में बताया.
बता दें कि खिताबी मुकाबले में 338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत मुश्किल स्थिति में फंस गई थी, हार करीब दिख रही थी. तब मनल चौहान (47) और मोहित उलवा (49) ने शानदार पारी से भारत वापसी कर पाया.
वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आर्यवीर सहवाग उनसे वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं. ये मैच के तुरंत बाद का है, जब भारतीय खिलाड़ी ग्राउंड पर जश्न मना रहे थे.
कॉल पर बात करते हुए आर्यवीर ने बताया कि वह बहुत नर्वस थे, गेंदबाज खेल रहे थे और इस दौरान वह सीता-राम सीता-राम का जाप करते जा रहे थे.
आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से कहा, "1 घंटे से बैठा था, इस दौरान सीता-राम सीता-राम का जाप कर रहा था कि कुछ हो जाए. आखिरी ओवर में 8 रन और फिर आखिरी गेंद पर 3 रन, बल्लेबाजी पर गेंदबाज थे.
सब सोच रहे थे एक चौका लग जाए, चौका लगते ही सब पागल हो गए. भीड़ आई थी, सब पाकिस्तानी थे."
2 हजार पाकिस्तानी सहवाग-सहवाग चिल्ला रहे- आर्यवीर
आर्यवीर ने आगे बताया, "जब मेरे चोट लगी तो फिजियो आए. स्टैंड में करीब 2 हजार पाकिस्तानी थे, सब सहवाग-सहवाग चिल्ला रहे थे. पाकिस्तानी भी सपोर्ट कर रहे थे कि भाई क्या बैटिंग कर रहा है. मजा आ गया."
<div style="background-color: #f4f4f4; border-radius: 50%; flex-grow: 0; height: 40px; margin-right: 14px; width
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भारत के अंडर‑19 क्रिकेट टीम के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत और खिलाड़ी आर्यवीर सहवाग के पिता को बताए गए रोमांचक क्षणों के बारे में है। यह विषय युवा प्रतिभाओं के विकास और राष्ट्रीय गौरव को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इस टूर्नामेंट में भारत ने 338 रनों के बड़े लक्ष्य के खिलाफ संघर्ष किया और जीत को हासिल किया, जिससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने और युवा खेलों में भागीदारी बढ़ाने में हो सकता है, साथ ही परिवार और पिता‑पुत्र के बीच के भावनात्