व्यापार

20 अक्टूबर से सस्ती मिलेगी शराब, 95% सामानों की गिरेगी कीमत, भारत-न्यूजीलैंड FTA से राहत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
20 अक्टूबर से सस्ती मिलेगी शराब, 95% सामानों की गिरेगी कीमत, भारत-न्यूजीलैंड FTA से राहत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA 20 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएगा. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी दी.

इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाना, भारतीय सामान के लिए न्यूजीलैंड का बाजार खोलना और निवेश को बढ़ावा देना है.

95% न्यूजीलैंड के सामान पर घटेगी या खत्म होगी ड्यूटी

इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड से भारत आने वाले करीब 95% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म या काफी कम हो जाएगी. इनमें न्यूजीलैंड की मशहूर वाइन, कीवी और सेब जैसे उत्पाद शामिल हैं.

वहीं भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले सभी सामान को ड्यूटी-फ्री बाजार पहुंच मिलेगी यानी भारतीय कंपनियों के लिए न्यूजीलैंड में अपने उत्पाद बेचने का रास्ता आसान होगा.

भारतीय छात्रों और कामगारों के लिए भी राहत

FTA में सिर्फ सामान का व्यापार ही शामिल नहीं है.

इसके तहत भारतीय छात्रों और कामगारों की न्यूजीलैंड में आवाजाही से जुड़े नियमों को भी आसान किया जाएगा.

इसके अलावा न्यूजीलैंड ने अगले 15 साल में भारत में 20 अरब डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है.

प्लांट लगाने से लेकर सब्सिडी तक क्या हैं गोवर्धन योजना के नए नियम? 5 प्वॉइंट्स में समझें

2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड ने दोनों देशों के बीच व्यापार को 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा है.

जून 2026 तक के 12 महीनों में दोनों देशों के बीच करीब 2.3 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था.

न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में व्यापार को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है और कई देशों में टैरिफ बढ़ रहे हैं भारत और न्यूजीलैंड ने ऐसा समझौता किया है जो दोनों देशों के

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।