इन 20 खिलाड़ियों में से चुनी जाएगी 2027 ODI वर्ल्ड कप की टीम इंडिया! सेलेक्ट होंगे सिर्फ 15
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आगाज अगले साल 2 अक्टूबर से होगा. टीमों के पास तैयारी के लिए एक साल से भी कम समय बचा है.
उन्हीं में से एक टीम इंडिया भी लगातार नए-नए खिलाड़ियों पर प्रयोग करके एक जबरदस्त प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन बनाने का प्रयास कर रही है.
पिछले एक साल के भीतर खासतौर पर गेंदबाजी में टीम मैनेजमेंट ने कई डेब्यू करवाए हैं. इनमें आकिब नबी, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ जैसे नाम शामिल हैं.
वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे कई नाम लगभग कंफर्म हैं.
मगर टीम मैनेजमेंट ने भी ऐसे खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया होगा, जिनमें से वर्ल्ड कप का स्क्वाड तैयार किया जा सकता है. यहां ऐसे 25 खिलाड़ियों पर नजर डाल लीजिए.
बल्लेबाजी
बल्लेबाजी में शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा का टॉप ऑर्डर में खेलना लगभग तय है.
चूंकि टॉप ऑर्डर में स्थान खाली नहीं है, ऐसे में शायद यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड में जगह ना मिले. जायसवाल को बैकअप या रिजर्व खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं किया जाएगा.
इसका एक ही कारण है कि चयनकर्ताओं ने फिलहाल जायसवाल को वनडे फॉर्मेट से पूरी तरह अलग-थलग कर दिया है.
ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिलना संभव है, क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी स्क्वाड में जगह मिली है.
गायकवाड़ के साथ एडवांटेज यह होगा कि किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर वह ओपनिंग के अलावा नंबर-5 तक का भार भी संभाल सकते हैं.
नंबर-4 श्रेयस अय्यर का पक्का है, वहीं नमन धीर ने मिडिल और लोवर मिडिल ऑर्डर में आकर दमदार बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है.
नमन कहने को एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं.
विकेटकीपर
यह तय है कि केएल राहुल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में विकेटकीपर की पहली चॉइस होंगे. जंग छिड़ी है, दूसरे विकेटकीपर की पोजीशन के लिए.
ईशान किशन ने अपनी जबरदस्त फॉर्म से सबका ध्यान खींचा है और संभव ही वह दूसरे विकेट
📡 स्रोत: ABP Live Khel