राज्य

20 नवजात घड़ियालों को छोड़ा चम्बल नदी में, वैज्ञानिक तकनीक से हो सकेंगी निगरानी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
20 नवजात घड़ियालों को छोड़ा चम्बल नदी में, वैज्ञानिक तकनीक से हो सकेंगी निगरानी

सवाईमाधोपुर/भरतपुर, 24 नवंबर। राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभ्यारण्य में संरक्षित 20 नवजात घड़ियालों को मंगलवार को पालीघाट में उनके प्राकृतिक आवास चंबल नदी में छोड़ा गया। घड़ियालों को नदी में छोडे जाने के दौरान उन पर रेडियो आईडी टेग लगाये गये। इससे वैज्ञानिक तरीके से इनकी निगरानी हो सकेंगी। परियोजना के अंतर्गत कुल 80 घडियालों की टेगिंग कर नदी में छोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा घडियालों के संरक्षण के लिए लगातार किये जा रहे प्रयासों का सुखद परिणाम है कि चम्बल क्षेत्र में अब इनकी संख्या लगातार बढ रही हैं।

उधर, मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर भरतपुर के बयाना के जंगलों में पहुंचे चीते केजीपी-13 का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। यह चीता पिछले दो दिन से बंध बारैठा के जंगल में विचरण कर रहा था। लोकेशन मिलने के बाद कूनो नेशनल पार्क के विशेषज्ञों की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर चीते को सुरक्षित पकड़ लिया, जिसे बाद में विशेष वाहन से कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।