20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तेल से लेकर रिटेल, डिजिटल सर्विसेज, एंटरटेनमेंट जैसे कई बिजनेस में अपना हाथ आजमा चुक रिलायंस इंडस्ट्रीज अब मिल्क का बिजनेस भी शुरू कर रही है.
अंबानीज के तमाम बिजनेसेज में से एक अब फ्लेवर्ड मिल्क का बिजनेस भी होगा.
क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी बाजार में भी कदम रख दिया है.
कंपनी ने तमिलनाडु में Joyland नाम से अपना ब्रांड लॉन्च किया है, जिसमें फ्लेवर्ड मिल्क लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा. इसकी कीमत भी महज 20 रुपये रखी गई है.
दो फ्लेवर्स में मिलेगा दूध
फिलहाल जॉयलैंड के दो फ्लेवर्स लॉन्च किए गए हैं.
एक स्ट्रॉबैरी और दूसरा वनीला, ये दोनों ही फ्लेवर 20 रुपये में रेडी टू ड्रिंक उपलब्ध रहेंगे.
इसे लेकर कंपनी का कहना है कि जॉयलैंड तमिलनाडु में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है, अन्य राज्यों और शहरों में भी इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.
फिलहाल कंपनी का टारगेट कम कीमत पर कस्टमर्स को अच्छी क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराना है.
क्या बोली कंपनी? रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) के डायरेक्टर टी.
कृष्णकुमार ने इस प्रोडक्ट के बारे में बात करते हुए कहा है कि, 'रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी बाजार में उतरना कंपनी के कारोबार को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे ग्राहकों को ड्रिंक के और भी ज्यादा ऑप्शंस मिलेंगे.
उन्होंने ये भी कहा कि जॉयलैंड के जरिए कंपनी अच्छी क्वालिटी और किफायती कीमत वाले डेयरी प्रोडक्ट्स ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक पहुंचाना चाहती है.'
उन्होंने आगे कहा कि, तमिलनाडु से इसकी शुरुआत की गई है और आगे इसे पूरे देश में फैलाने का प्लान भी तैयार है. कंपनी आने वाले समय में जॉयलैंड के और भी फ्लेवर्स लॉन्च करेगी.
इसके अलावा, डेयरी ड्रिंक्स की अन्य कैटेगरी में भी उतरने की तैयारी कर रही है.
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज देश के सबसे बड़े कारोबारी परिवार अंबानी फैमिली की है.
इसके तहत कई सारे बिजनेस शुरू किए गए हैं. रिलायंस इंडस्ट्री
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar