20 रुपये के वड़ा पाव के लिए लड़की ने खर्च किए 15000, फ्लाइट पकड़कर पहुंची मुंबई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
किसी खाने की चीज के लिए आपकी दीवानगी कितनी ज्यादा हो सकती है.
शायद कुछ किलोमीटर दूर तक जाना लेकिन दिल्ली की एक कंटेंट क्रिएटर ने तो इसके लिए पूरा शहर ही बदल लिया. उसे दिल्ली का वड़ा पाव पसंद नहीं आया तो उसने मुंबई जाने की फ्लाइट पकड़ ली.
खास बात ये रही कि जिस वड़ा पाव के लिए उसने इतना लंबा सफर किया, उसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी.
पूरे सफर में करीब 15,000 खर्च करने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया.
महिला ने बताया कि दिल्ली में वड़ा पाव खाने के दौरान उसे स्वाद अच्छा नहीं लगा. उसे लगा कि मुंबई जाकर ही असली वड़ा पाव का मजा लिया जा सकता है.
उसने बिना ज्यादा समय गंवाए मुंबई जाने का फैसला किया. वो कैब में थी और वहीं से एयरपोर्ट की ओर निकल गई. दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट के लिए उसने करीब 5,000 रुपये दिए.
यह भी पढ़े: Old Monk की बोतल में कितने फीसदी Rum होती है?
कोर्ट में बड़ा खुलासा
चाय से लेकर नूडल्स तक का खर्च
सफर शुरू होने से पहले एयरपोर्ट पर उसने 165 की चाय ली.
शाम की फ्लाइट में भूख लगी तो 300 का कप नूडल्स भी खरीद लिया. शाम 7 बजे वो मुंबई पहुंच गई. लेकिन असली वड़ा पाव तक पहुंचने में उसे अभी और समय लगना था.
मुंबई में उसे करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 70 मिनट लग गए. इसके बाद उसने रात रुकने के लिए 4,000 रुपये का होटल बुक किया.
अगले दिन वो किसी ऐप से वड़ा पाव मंगाने के बजाय सड़क किनारे किसी स्टॉल से इसे खाने निकली, क्योंकि वो मुंबई के स्ट्रीट फूड का असली अनुभव लेना चाहती थी.
काफी तलाश के बाद उसे एक स्टॉल पर वड़ा पाव मिला. इसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी. पहला निवाला खाते ही महिला ने माना कि उसका मुंबई आने का फैसला सही था.
उसने इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा वड़ा पाव बताया
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर एक दिल्ली की कंटेंट क्रिएटर के बारे में है, जिसने मुंबई की फ्लाइट पकड़कर 20 रुपये के वड़ा पाव के लिए 15,000 रुपये खर्च किए। यह विषय ‘खाद्य के प्रति अतिरंजित लगाव’ और ‘सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अत्यधिक खर्च’ को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने के लिए लोग अपनी सीमाओं से परे जाकर अनावश्यक खर्च करते हैं। इस घटना से आम जनता में यह संदेश जाता है कि ऑनलाइन प्रसिद्धि के लिए अत्यधिक खर्च करना न केवल आर्थिक रूप से बोझिल है, बल