व्यापार

2000 से कम में खरीदें रूम हीटर, लेकिन पहले जान लें 3 बड़ी बातें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
2000 से कम में खरीदें रूम हीटर, लेकिन पहले जान लें 3 बड़ी बातें

सर्दियों के मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर की जरूरत महसूस होने लगती है.

अगर आप भी नया हीटर खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन बजट 2,000 रुपए से ज्यादा नहीं है, तो बाजार में आपके पास कई ऑप्शन मौजूद हैं. इस कीमत में फैन हीटर, क्वार्ट्ज और कुछ सिरेमिक हीटर मिल सकते हैं.

हालांकि, कम कीमत और डिजाइन देखकर कोई भी मॉडल खरीदना सही नहीं है.

खासकर अगर आप हीटर को बेडरूम या बच्चों के आसपास इस्तेमाल करने वाले हैं, तो ओवरहीट प्रोटेक्शन और टिप-ओवर प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स जरूर जांचें.

इसके अलावा एक अच्छा हीटर चुनने के लिए यह भी देखें कि वह आपके कमरे के आकार और जरूरत के हिसाब से सही है या नहीं.

1. हीटिंग टेक्नोलॉजी को समझें

2,000 रुपए से कम कीमत में मुख्य रूप से फैन, क्वार्ट्ज और सिरेमिक ये तीन तरह के हीटर मिलते हैं. फैन हीटर में पंखे की मदद से गर्म हवा कमरे में फैलती है.

ये जल्दी गर्मी देते हैं और छोटे कमरों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन इनमें पंखे की आवाज आती है.

क्वार्ट्ज हीटर सामने बैठे व्यक्ति या चीजों को सीधे गर्मी देते हैं.

ये पढ़ाई या काम करते समय पास बैठने के लिए अच्छे हो सकते हैं. वहीं, सिरेमिक हीटर में सिरेमिक एलिमेंट का इस्तेमाल होता है. कुछ मॉडल पंखे की मदद से गर्म हवा भी फैलाते हैं.

2.

वॉट और बिजली की खपत देखें

सबसे जरूरी बात हीटर खरीदते समय उसकी वॉटेज जरूर चेक करें.

इस बजट में आमतौर पर 800 से 2000 वॉट तक के हीटर मिलते हैं. 2000 वॉट का हीटर एक घंटे में करीब 2 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है, जबकि 800 वॉट वाला करीब 0.8 यूनिट.

इसलिए ऐसा मॉडल चुनें जिसमें जरूरत के मुताबिक कम और ज्यादा हीटिंग की सेटिंग उपलब्ध हो.

3. सुरक्षा और वारंटी को प्राथमिकता दें

रूम हीटर खरीदते समय ओवरहीट प्रोट

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।