2027-28 में बॉक्स ऑफिस पर महा-सुनामी! राजामौली-नितेश तिवारी समेत भारत के 10 सबसे बड़े डायरेक्टर्स की आ रहीं फिल्में
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साल 2026 बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी कमाल का रहा है. इस साल बॉलीवुड से लेकर साउथ में एक के बाद एक हिट फिल्में आईं.
कुछ फिल्में फ्लॉप और एवरेज भी रहीं लेकिन इस बार मूवीज का सक्सेस रेट पहले के मुकाबले ज्यादा रहा. ऐसे में आने वाला साल 2027-28 इससे भी ज्यादा जबरदस्त माना जा रहा है.
क्योंकि इस बीच बॉलीवुड के बड़े धुरंधर डायरेक्टर्स की फिल्में आने वाली हैं.
जी हां, आपने सही पढ़ा.
आने वाला साल 2027-28 बॉक्स ऑफिस के लिहाज से और भी दमदार माना जा रहा है, जिसमें एक के बाद एक बड़े डायरेक्टर्स की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
इसमें राजामौली, नितेश तिवारी समेत संदीप वांगा रेड्डी जैसे डायरेक्टर्स के नाम शामिल हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं उन डायरेक्टर्स की फिल्मों की लिस्ट.
एसएस राजामौली- वाराणसी
इस लिस्ट में एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' का नाम टॉप पर है, जो कि अगले साल 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
ये 2027 की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्म है, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी देखने के लिए मिलने वाली है. इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे.
वहीं, राजामौली के साथ दोनों सितारों ने पहली बार कॉलैब किया है.
नितेश तिवारी- रामायण पार्ट 2
वहीं, नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट पार्ट 2026 में रिलीज किया गया, जिसका अगला पार्ट पहले 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किए जाने का प्लान था लेकिन रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये फिल्म अब दिवाली 2028 पर आ सकती है.
हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट शेयर नहीं किया गया है.
संजय लीला भंसाली- लव एंड वॉर
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है, जिसके जरिए पहली बार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और <a title="विक्की कौशल" href="https://www.abplive.com/topic/vicky-kaushal" data-type="interlink
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
2027-28 के बॉक्स ऑफिस पर आने वाली फिल्में बॉलीवुड के प्रमुख डायरेक्टर्स, जैसे राजामौली और नितेश तिवारी, के साथ-साथ भारत के दस सबसे बड़े डायरेक्टर्स की रचनाएँ होंगी। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2026 में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिली थी और इस वर्ष और भी अधिक दर्शक आकर्षित होने की उम्मीद है। ऐसी बड़ी फिल्मों के आने से भारतीय फिल्म उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी और निवेशकों व स्टूडियो को लाभ मिलेगा। आम जनता के लिए इसका असर मनोरंजन के विकल्पों का बढ़ना, रोजगार के अवसरों का विस्तार और आर्थिक रूप से