खेल

2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

2027 वनडे वर्ल्ड कप को अब 1 साल का समय बचा है, जिसका पूरा शेड्यूल आईसीसी जारी कर चुका है. 12 दिन पहले टिकट के लिए बैलेट शुरू किए गए थे, जिसमें दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की तरफ से हाई डिमांड देखी गई है.

आईसीसी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन मिली हैं और 142 देशों के फैंस ने 4,423,417 बैलेट रजिस्ट्रेशन कराए हैं.

बैलेट शुरू के 12 दिन के अंदर डेढ़ करोड़ से अधिक एप्लिकेशन का आना 2027 वनडे वर्ल्ड कप में दुनिया भर की भारी दिलचस्पी को दर्शाता है.

आंकड़े बताते हैं कि बैलेट खुलने के बाद से मांग में तेज़ी से उछाल आया है.

टिकट एप्लीकेशन की संख्या पिछले हफ़्ते दस लाख थी जो दो हफ्ते से भी कम समय में 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से ज्यादा हो गई है.

बता दें कि दुनिया भर के प्रशंसकों को तीनों मेजबान देशों में होने वाले मैचों के लिए अपनी रुचि दर्ज कराने और अफ्रीका के अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप का हिस्सा बनने का मौका मिला है.

इसमें भाग लेना फ्री है. 1 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2026 तक आईं इन एप्लिकेशन पर समान रूप से विचार किया जाएगा, चाहे वोटिंग किसी भी समय किया गया हो.

फैंस कितने भी मैचों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हर मैच को एक अलग एंट्री माना जाएगा. एक मैच के लिए अधिकतम चार टिकटों की मांग कर सकते हैं. अपनी पसंदीदा टिकट का चयन भी कर सकते हैं.

ये अभी पूरी तरह फ्री है. जिनकी एप्लिकेशन चुनी जाएंगी, उनसे ईमेल के जरिए संपर्क किया जाएगा. उपलब्ध टिकट को कंफर्म करने के लिए उन्हें एक डेडलाइन दी जाएगी.

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा, टिकटों की भारी मांग क्रिकेट विश्व कप की लोकप्रियता और प्रतिष्ठा, पर्यटन स्थल के रूप में अफ्रीका के आकर्षण तथा टूर्नामेंट के आगाज से पहले आईसीसी और उसके साझेदारों की प्रचार गतिविधियों से पैदा हुई उत्सुकता का प्रमाण है.

यह भी पढ़ें- रियाद में मिसाइल हमला, रोका गया क

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।