खेल

2027 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली नहीं लेंगे संन्यास! कोच का बड़ा खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
2027 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली नहीं लेंगे संन्यास! कोच का बड़ा खुलासा

विराट कोहली भारत के लिए मौजूदा वक्त में सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं. उन्होंने 2024 में टी20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था.

अब यह चर्चा तेज है कि वह 2027 वर्ल्ड कप के बाद के बाद वनडे से भी संन्यास ले लेंगे.

इस बारे में उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है, जो वाकई फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है.

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन एक इवेंट के दौरान राजकुमार शर्मा ने किंग कोहली को लेकर बात की. फिलहाल कोहली की उम्र 38 साल है. आगामी वर्ल्ड कप में वह 39 साल के हो जाएंगे.

उम्र देखकर भी उनके संन्यास की बात हो रही है.

क्या बोले कोच?

कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, "विराट ने कहा कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा, न कि भारत के लिए आखिरी मैच. उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वर्ल्ड कप हर साल नहीं आता है.

यह चार साल में एक बार आता है."

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रहे वनडे सीरीज

विराट कोहली इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं.

पहले मुकाबले में कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली थी. दूसरे मुकाबले में वह 07 रन बनाकर आउट हो गए थे.

तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसके चलते कोहली को बैटिंग करने का मौका नहीं मिल सका.

विराट कोहली का अंतर्राष्ट्रीय करियर

कोहली ने 123 टेस्ट और 125 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे फॉर्मेट में वह 320 मैच खेल चुके हैं. टेस्ट की 210 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए.

इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले.

टी20 इंटरनेशनल की 117 पारियों में कोहली ने 48.69 की औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए.

वनडे की 307 पारियों में कोहली के बल्ले से 15190 रन निकल चुके हैं, जिसमें 55 शतक और 80 अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें हाई स्कोर 183 रनों का रहा.

<p style=

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप के बाद वनडे से संन्यास लेने की संभावना पर चर्चा तेज हो रही है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कोहली भारतीय क्रिकेट के एक प्रमुख स्तम्भ रहे हैं और उनका संन्यास टीम के भविष्य को प्रभावित कर सकता है। राजकुमार शर्मा का खुलासा फैंस के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है, जो कोहली के साथ खेलना जारी रखेंगे। यदि कोहली संन्यास नहीं लेते, तो यह भारतीय टीम की रणनीति और युवा खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शन को प्रभावित करेगा। जनता के लिए यह खबर राष्ट्रीय गर्व और खेल के प्रति उत्साह को

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।