20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट में '5 विकेट हॉल' लेकर बड़ा कमाल कर दिया. उन्होंने मैच की पहली पारी में 6 विकेट लिए.
स्टार्क ने डेविड बेडिंगहम, रयान रिकल्टन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, गेराड कोएत्जी और कगिसो रबाडा को अपना शिकार बनाया.
यह टेस्ट क्रिकेट में स्टार्क का 20वां 'फाइव विकेट हॉल' रहा, जिसके साथ उन्होंने इतिहास रच दिया.
टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाजों के जरिए लिए गए 'फाइव विकेट हॉल' में स्टार्क संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर आ गए हैं.
उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी की बराबरी कर ली है.
इसके साथ कंगारू तेज गेंदबाज ने शाकिब अल हसन और ताइजुल इस्लाम को पीछे छोड़ा, दोनों के नाम 19-19 'फाइव विकेट हॉल' दर्ज हैं.
टेस्ट में सबसे ज्यादा 'फाइव विकेट हॉल' लेने वाले लेफ्ट ऑर्म गेंदबाज श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ हैं. उन्होंने अपने करियर में कुल 34 बार यह कमाल किया.
लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम 25 'फाइव विकेट हॉल' के साथ दूसरे पायदान पर हैं.
टेस्ट में सबसे ज्यादा '5 विकेट हॉल' लेने वाले लेफ्ट आर्म गेंदबाज
रंगना हेराथ (श्रीलंका)- 34 'फाइव विकेट हॉल'
वसीम अकरम (पाकिस्तान)- 25 'फाइव विकेट हॉल'
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 20* 'फाइव विकेट हॉल'
डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)- 20 'फाइव विकेट हॉल'
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)- 19 'फाइव विकेट हॉल'
ताइजुल इस्लाम (बांग्लादेश)- 19 'फाइव विकेट हॉल'
टेस्ट में ओवरऑल सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल
ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा '5 विकेट हॉल' की बात करें, तो यहां श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन टॉप पर नजर आते हैं. उन्होंने 67 बार यह कमाल किया.
भारत के रविचंद्रन अश्विन
📡 स्रोत: ABP Live Khel