राज्य

21 हजार दीपों से जगमगाई चूरू चौपाटी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
21 हजार दीपों से जगमगाई चूरू चौपाटी

चूरू में दीपावली के अवसर पर नगर परिषद की ओर से चूरू चौपाटी में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 हजार दीपकों से चौपाटी को सजाया गया, जिससे पूरा परिसर सुनहरी रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की आकर्षक सजावट देखने के लिए शहरवासियों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका और आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजस्थानी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने दीपोत्सव को भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और सकारात्मकता का प्रतीक बताते हुए नगर परिषद के प्रयासों की सराहना की।

चूरू, 8 नवंबर। दीपावली का पर्व... खुशियों, उमंग और रोशनी का त्योहार। इसी रोशनी और उत्साह के बीच चूरू शहर की चौपाटी 21 हजार दीपों की जगमगाहट से रोशन हो उठी। नगर परिषद की ओर से आयोजित भव्य दीपोत्सव में हजारों दीपकों की सुनहरी रोशनी ने ऐसा नजारा पेश किया कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। शहरवासियों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इस अद्भुत दीपोत्सव के साक्षी बने।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुतियों और सफाई कर्मचारियों के सम्मान ने आयोजन को और भी खास बना दिया। देखिए चूरू से यह खास रिपोर्ट। चारों तरफ दीपों की रोशनी... जगमगाती चौपाटी और उत्सव के रंग में रंगे शहरवासी।

यह खूबसूरत नजारा देखने को मिला चूरू की चौपाटी पर, जहां नगर परिषद की ओर से दीपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

इस दौरान पूरी चौपाटी को 21 हजार दीपकों से सजाया गया। जैसे ही एक साथ हजारों दीप प्रज्ज्वलित हुए, पूरा परिसर रोशनी से नहा उठा। दीपों की सुनहरी आभा ने चौपाटी की खूबसूरती को और भी आकर्षक बना दिया। इस अनूठे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी अपने परिवारों के साथ पहुंचे। वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी दीपों से सजी चौपाटी का आनंद लिया।

हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने दीपों की सजावट के साथ यादगार पलों को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका और आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान अतिथियों ने दीप जलाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी दीपोत्सव की इस पहल का आनंद लिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। दीपों का प्रकाश केवल अंधकार को दूर करने का संदेश नहीं देता, बल्कि समाज में सकारात्मकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने नगर परिषद की ओर से आयोजित इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर की पहचान को नई ऊंचाई देने के साथ ही लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

वहीं विधायक हरलाल सहारण ने भी 21 हजार दीपकों से सजी चूरू चौपाटी की खूबसूरती की सराहना की। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव का यह आयोजन शहर के लिए विशेष और यादगार है। ऐसे कार्यक्रमों से शहरवासियों को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नगर परिषद की ओर से शहर को सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के साथ ही सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सहारण ने कहा कि 21 हजार दीपकों से सजी चौपाटी दीपावली के अवसर पर चूरू शहर की सुंदरता और गौरव को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सहभागियों का आभार भी जताया।

दीपोत्सव में केवल दीपों की रोशनी ही आकर्षण का केंद्र नहीं रही, बल्कि राजस्थानी संस्कृति के रंग भी देखने को मिले। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। राजस्थानी लोकसंगीत की धुनों पर कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति से रूबरू करवाया। दीपों की जगमगाहट के बीच लोककला और संस्कृति का यह संगम लोगों के लिए खास आकर्षण बना रहा। शहरवासियों ने भी कलाकारों की प्रस्तुतियों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन की एक और खास बात रही नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का सम्मान।

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। दीपावली के इस विशेष अवसर पर सफाई कर्मचारियों के योगदान को सराहना और सम्मान देना आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। दरअसल, त्योहारों के दौरान शहर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बनाए रखने में इन कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है।

ऐसे में उनके सम्मान ने कार्यक्रम को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ दिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छता के कार्य में जुटे कर्मचारियों के योगदान को महत्व दिया गया।

कुल मिलाकर चूरू चौपाटी पर आयोजित यह दीपोत्सव रोशनी, संस्कृति और सामाजिक एकता का खूबसूरत संगम बनकर सामने आया। 21 हजार दीपकों की जगमगाहट, राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुतियां और सफाई कर्मचारियों का सम्मान इस आयोजन की खास उपलब्धियां रहीं। देर रात तक चौपाटी पर लोगों की आवाजाही बनी रही और दीपों से सजा परिसर शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। चूरू नगर परिषद की इस पहल ने दीपावली के पर्व को सामूहिक उत्सव का रूप दे दिया। 21 हजार दीपों की रोशनी ने जहां चौपाटी की खूबसूरती बढ़ाई, वहीं भारतीय संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और स्वच्छता के संदेश को भी मजबूती दी।

बाइट राजेंद्र राठौड़ बीजेपी नेता बाइट अरविंद कुमार बिसाऊ

बाइट राकेश कुमार चूरू बाइट गोविंद सिगलीगरीया खासोली

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।