खेल

21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों को अपनी गेंदों पर नचाने वाले कई दिग्गज गेंदबाज रहे हैं, लेकिन इन सबमें सबसे खास कौन है.

इंग्लैंड के जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी पसंद के 10 गेंदबाजों की सूची बनाई है. इसमें भारत के जसप्रीत बुमराह को तीसरा स्थान मिला है. ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न पहले और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन दूसरे नंबर पर हैं.

बुमराह को ग्लेन मैक्ग्रा और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गजों से ऊपर रखा गया है.

बटलर और ब्रॉड ने अपने पॉडकास्ट फॉर द लव ऑफ क्रिकेट में ये सूची चुनी.

ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 1001 विकेट लिए थे. वहीं, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 991 विकेट हैं.

वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं.

बुमराह ने मैक्ग्रा और मुरलीधरन को छोड़ा पीछे

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीसरे नंबर पर रखा गया है.

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा चौथे और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन छठे स्थान पर हैं.

मुरलीधरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1347 विकेट लिए हैं, जबकि मैक्ग्रा के नाम 949 विकेट हैं.

बुमराह ने अपनी सटीक गेंदबाजी और मुश्किल हालातों में विकेट लेने की क्षमता से खास पहचान बनाई है. भारत की 2024 टी20 विश्व कप जीत में भी उनका अहम योगदान रहा था.

उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था.

कमिंस, स्टेन और स्टार्क भी टॉप-10 में

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को 5वां स्थान मिला है.

दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन 7वें, कगिसो रबाडा 8वें और शॉन पोलक 9वें नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 10वां स्थान दिया गया है.

अश्विन और जडेजा को नहीं मिली जगह

इस सूची में भारत के रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अनिल कुंबले को जगह नहीं मिली

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।