व्यापार

21वीं सदी में वैश्विक अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं भारत-अमरीका: ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
21वीं सदी में वैश्विक अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं भारत-अमरीका: ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारत और अमरीका 21वीं सदी में वैश्विक अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्‍होंने आज नई दिल्ली में 23वें भारत-अमरीका आर्थिक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

श्री बिरला ने कहा कि संसदीय कूटनीति और लोकतांत्रिक संवाद दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विशाल आर्थिक क्षमता, कुशल मानव संसाधन और विनिर्माण क्षमता के साथ अमरीका की उन्नत प्रौद्योगिकी तथा अनुसंधान क्षमताएं भविष्य की तकनीकों के नए अवसर खोल सकती हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने एआई, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, डिजिटल बुनियादी अवसंरचना और कौशल विकास के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया।

श्री बिरला ने कहा कि भारत में निवेश करना सिर्फ उभरते बाजार में भागीदारी करना नहीं है, बल्कि विश्व के विकास की प्रमुख संभावनाओं से जुड़ने का अवसर भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतांत्रिक कूटनीति, तकनीकी सहयोग और साझा दृष्टिकोण पर आधारित भारत-अमरीका साझेदारी से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। श्री बिरला ने कहा कि यह साझेदारी 2047 तक भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने के संकल्प को भी नई गति प्रदान करेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग पर चर्चा 21वीं सदी में वैश्विक अर्थव्यवस्था को नया दिशा देने के विषय पर केन्द्रित है। यह विषय वैश्विक व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी को समृद्ध करने के लिए दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि दोनों राष्ट्र संसदीय कूटनीति और लोकतांत्रिक संवाद के माध्यम से अपने संबंधों को गहरा कर सकते हैं, जिससे विश्व स्तर पर आर्थिक स्थिरता और विकास को बढ़ावा मिल सकता है। आम जनता पर इसका असर रोजगार के अवसरों में वृ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।