देश

22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रायपुर, 9 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उनके रायपुर और जगदलपुर प्रवास को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव विकासशील ने कल गुरुवार को मंत्रालय में बैठक लेकर सुरक्षा, प्रोटोकॉल, आवास, स्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी इंतजाम निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति के प्रवास कार्यक्रमों के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। रायपुर में लोकभवन और बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

वहीं जगदलपुर के लालबाग मैदान में मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति के शामिल होने का प्रस्ताव है। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा, कारकेड और सुगम यातायात की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सा सुविधा, निर्बाध बिजली, साउंड-लाइट और अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।