खेल

22 सितंबर को जापान में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कहां और कैसे देखें लाइव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
22 सितंबर को जापान में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कहां और कैसे देखें लाइव

22 सितंबर को भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए दिन की शुरुआत ही क्रिकेट के साथ होने वाली है. जापान में एक ही दिन भारत के दो मुकाबले खेले जाएंगे.

पहले भारतीय पुरुष टीम जापान के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी और इसके कुछ ही देर बाद भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए मैदान पर उतरेगी.

यानी फैंस को एक ही दिन भारत के दो बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे.

भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा.

ये दोनों टीमों के बीच पहला पुरुष टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा. मैच जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. टॉस सुबह 9 बजे होगा.

ये मैच एशियन गेम्स से पहले खेला जा रहा है. भारत और जापान की टीमें इस मुकाबले के जरिए अपनी तैयारी को परखेंगी.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: पाकिस्तान पस्त, भारत ने एक ही दिन में दो बार चटाई धूल

भारत-जापान मैच कहां देखें लाइव?

भारत और जापान के इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर किया जाएगा.

मोबाइल और ऑनलाइन मैच देखने वाले दर्शक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग FanCode पर देख सकेंगे.

भारत बनाम श्रीलंका महिला फाइनल

इसके बाद भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए होगा.

मैच जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा.

भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.

वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया. महिला फाइनल भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:30 बजे शुरू होगा.

म

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर 22 सितंबर को जापान में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के दो प्रमुख मैचों के बारे में है। एक ही दिन भारत को टी20 मुकाबला और एशियन गेम्स फाइनल में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जिसमें दोनों टीमों को एक साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमताएँ दिखाने का अवसर मिलेगा। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने और खेल प्रेमियों को एक ही दिन दो रोमांचक मुकाबले देखने का मौका देने से स्पष्ट है, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह और ए

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।