24 अक्टूबर तक सऊदी अरब जाना हुआ मुश्किल, हूती विद्रोहियों के हमलों की वजह से एयर इंडिया ने कैंसिल की उड़ानें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ईरान-अमेरिका और इजराइल युद्ध जारी है. पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव छाया हुआ है.
इस बीच, सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच शुरू हुए संघर्ष ने तनाव को और बढ़ा दिया है.
हूतियों के हमलों की वजह से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी सभी उड़ानों के अस्थाई निलंबन को बढ़ा दिया है.
अब एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक सऊदी अरब नहीं जाएंगी.
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस फैसले की वजह से जेद्दा, रियाद और दम्माम जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ान सेवाएं बाधित रहेंगी.
एयरलाइन्स ने साफ किया कि यात्रियों की सुरक्षा और मौजूदा हालात को देखते हुए यह कदम उठाए गए हैं.
तारीखें बदलने का निशुल्क मौका विमानन कंपनी ने यात्रियों की सुविधा और लचीलापन देने के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.
इस निर्देश के तहत जिन यात्रियों के टिकट 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले जारी किए गए थे और जिनकी ट्रैवल डेट 9 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच तय थी, वे बिना एक्स्ट्रा पेमेंट के अपनी तारीख एक बार बदल सकते हैं. 10 नवंबर की ट्रैवल डेट तक यह निशुल्क बदलाव लागू रहेगा.
खाड़ी क्षेत्र के अन्य हवाई अड्डों से रीबुकिंग का विकल्प सऊदी अरब के मूल गंतव्यों के अलावा, यात्रियों को खाड़ी सहयोग परिषद क्षेत्र के अन्य हवाईअड्डों से अपनी उड़ानें रीबुक करने का भी विकल्प दिया गया है.
एयर इंडिया के यात्री रियाद, दम्माम और जेद्दा की जगह दुबई या फिर दोहा से यात्रा का चयन कर सकते हैं.
वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के ग्राहक अबू धाबी, अल ऐन, दोहा, दुबई, अल ऐन, कुवैत, रास अल खैमाह, मस्कट, शारजाह और सलालाह जैसे शहरों से टिकट रिबुक करवा सकते हैं.
हालांकि, वैकल्पिक शहर तक पहुंचने और वहां के वीजा नियमों को पूरा करने की जिम्मेदारी स्वयं यात्रियों की होगी.
जो यात्री यात्रा नहीं करना चाहते, वे अपना टिकट रद्द करवाकर पूरा रिफंड ले सकते हैं.
उड़ानों को स्थगित करने का फैसला, 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद लिया गया है.
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि हमले में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की इलाज के दौरान मौत हो गई है.
हमले में अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हूती विद्रोहियों की चेतावनी ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.
यमन की मान्यता प्राप्त सरकार के सूचना मंत्री मोअम्मर अल-इरियानी ने हूती विद्रोहियों के ऊपर अदन इंटरनेशन एयरपोर्ट पर दो मिसाइलें दगने का आरोप लगाया है, जो काहिरा जाने की तैयारी कर रहे यमेनिया एयरलाइंस के विमान के पास गिरीं.
इसके साथ ही हूती विद्रोहियों ने मक्का और मदीना के पवित्र शहरों को छोड़करमिडिल पूरे हवाई अड्डों का उपयोग न करने की चेतावनी जारी की है.
📡 स्रोत: NewsData.io