खेल

24 अंकों से मुजफ्फरपुर को हरा गया टीम बनी बिहार चैंपियन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
24 अंकों से मुजफ्फरपुर को हरा गया टीम बनी बिहार चैंपियन

गया की बेटियों ने बास्केटबॉल कोर्ट पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। 13वीं यूथ बिहार राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गया की बालिका टीम ने मुजफ्फरपुर को फाइनल मुकाबले में 42-18 के बड़े अंतर से पराजित कर बिहार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खास बात यह रही कि गया की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

बता दें कि प्रतियोगिता के लीग चरण से ही गया की बालिका टीम का दबदबा देखने को मिला। टीम ने एक के बाद एक मुकाबले में भोजपुर, बांका, भागलपुर और दरभंगा को हरा कर अपनी दावेदारी मजबूत की। इसके बाद सेमीफाइनल में पटना को शिकस्त देकर टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल में मुजफ्फरपुर के खिलाफ गया के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही खेल पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

मजबूत डिफेंस और सटीक आक्रमण के दम पर टीम ने मुजफ्फरपुर को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 42-18 से जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अवंतिका बनीं टूर्नामेंट की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी गया की खिताबी जीत में अवंतिका का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए उन्हें एमभीपी चुना गया।

टीम की लगातार जीत में उनके योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गया की बालिका टीम में कप्तान अदिति, अवंतिका, खुशी, डॉली, आयुषी, विधुषी, दिव्या, तोबा, फैजा, मिताली, अदिति और सुप्रिया शामिल रहीं। बालक टीम ने भी दिलाया कांस्य पदक एक ओर जहां गया की बेटियों ने चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत कर जिले का नाम रोशन किया, वहीं गया के बालक टीम ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

एक ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालिका टीम का चैंपियन और बालक टीम का तीसरे स्थान पर रहना गया में बास्केटबॉल के बढ़ते स्तर और यहां के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को दर्शाता है। दोनों टीमों का मार्गदर्शन कोच फैजान खान एवं रंजन कुमार ने किया। प्रशिक्षकों के निर्देशन में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित, आक्रामक और प्रभावी खेल का प्रदर्शन किया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।