'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (3 नवंबर) को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.
उन्होंने बीते दिन प्रधानमंत्री को बहस करने की दी गई अपनी चुनौती को फिर से दोहराते हुए कहा कि 24 घंटे हो गए मोदी जी. मैंने आपको चैलेंज दिया है. आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है.
किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ. देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत.
अपने हाथ में एक लाल गुलाब का फूल लिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस करने की चुनौती दी.
उन्होंने कहा, दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा. जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो. मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो. और फिर डिबेट करते हैं.
राहुल गांधी ने बताया- उनपर कितने मानहानि केस चल रहे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा चैलेंज देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया.
अपने वीडियो पोस्ट में उन्होंने उन सवालों का जिक्र किया, जो वे पीएम मोदी से डिबेट के दौरान पूछना चाहते हैं.
24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ। देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है?
और किस प्रकार का कनेक्शन है?
जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं। सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया,
📡 स्रोत: ABP Live