25 करोड़ की खजूरी कलां बायपास सड़क पर गड्ढे और धूल से जनता परेशान, कांग्रेस ने जताया विरोध
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। राजधानी के खजूरी कलां बायपास रोड की बदहाल स्थिति से राहगीरों और स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर डामरीकरण नहीं होने, जगह-जगह गड्ढे होने और दिनभर धूल उड़ने से वाहन चालकों के साथ आसपास रहने वाले लोग भी परेशान हैं। सड़क से गुजरने वाले लोगों को दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल सुधार की मांग की है।
श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता और वार्ड 61 के कांग्रेस नेता एडवोकेट महेंद्र विश्वकर्मा ने सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आम जनता को सुरक्षित और बेहतर सड़क उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन खजूरी कलां बायपास पर लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दीपक गुप्ता ने कहा कि सड़क पर उड़ती धूल से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की आशंका है। वहीं, गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने मांग की कि सड़क की मरम्मत कराकर डामरीकरण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
एडवोकेट महेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। जिम्मेदार विभाग को स्थिति की गंभीरता समझते हुए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। सड़क के गड्ढों की मरम्मत और धूल की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है।
दीपक गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस आम जनता के हित में आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन में दीपक गुप्ता और महेंद्र विश्वकर्मा के साथ रामपाल धौंसले, रियासत अली, शशि गुप्ता, कमलेश गुप्ता, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से खजूरी कलां बायपास रोड की तत्काल मरम्मत कराने और नागरिकों को धूल व गड्ढों से राहत दिलाने की मांग की।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बिहार के खजूरी कलां बायपास रोड पर 25 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क की हालत खराब है। गड्ढे, धूल और डामर की कमी से वाहन चलाना कठिन हो गया है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजमार्ग सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधा से जुड़ा है, और राजस्व व निवेश के बावजूद काम पूरा नहीं हुआ। आम जनता पर इसका असर दोहरा है: रोज़मर्रा के यात्रियों को दुर्घटनाओं का खतरा है और स्थानीय व्यापारियों व आवागमन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कांग्रेस ने इस पर विरोध जताया, सुधार की माँग की है।