राजनीति

26 नवंबर को भोपाल में कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का होगा शुभारंभ, देखें वीडियो

लेखक: Sanjida Khanam अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
26 नवंबर को भोपाल में कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का होगा शुभारंभ, देखें वीडियो

मुकेश नायक ने दी जानकारी, प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना; बूथ स्तर पर वोट रक्षकों की नियुक्ति और मतदाता सूची के सत्यापन की बनेगी रणनीति

भोपाल। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को भोपाल में कांग्रेस की ओर से विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाला जाएगा। इस मार्च के माध्यम से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ और ‘वोट रक्षक अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुकेश नायक के मुताबिक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस मार्च में प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे।

नायक ने बताया कि अभियान को प्रदेशभर में संचालित करने के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके तहत 22 नवंबर तक सभी जिलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही मंडलम अध्यक्षों, बीएलए, बूथ समिति के सदस्यों और युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अभियान के अगले चरण में 22 से 30 नवंबर तक वोट रक्षकों द्वारा बूथ स्तर पर मतदाता सूची से हटाए गए नामों का सत्यापन किया जाएगा। इस कार्य की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी।

इसके बाद 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक सत्यापन के निष्कर्षों के आधार पर ग्राम स्तर पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल’ आयोजित की जाएंगी। इन चौपालों के माध्यम से नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने का कार्यक्रम है।

कांग्रेस की ओर से अभियान के तहत प्रतिदिन आयोजित कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों को www.iamvoterakshak.com के माध्यम से वोट रक्षक अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुकेश नायक ने जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों तथा मोर्चा-संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों से अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा और प्रत्येक पात्र मतदाता के वोट का संरक्षण जरूरी है। कांग्रेस का प्रयास है कि इस अभियान के माध्यम से संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों को जोड़ा जाए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भाषा और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से, कांग्रेस पक्ष 26 नवंबर 2026 को भोपाल में ‘संविधान रक्षा मार्च’ आयोजित करेगी, जिससे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का शुभारंभ होगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय संविधान के मूल्यों को सुदृढ़ करने और चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है। इसकी महत्ता यह है कि यह नागरिकों को चुनावी अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करेगा। आम जनता पर इसका असर चुनावी जागरूकता बढ़ाने, वोट रक्षक अभियान के माध्यम से धोखाधड़ी रोकने औ

S
Sanjida Khanam

Sanjida Khanam डिजिटल हिंदी पत्रकारिता के साथ सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं।